हर्षोलास से मनाया गया पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस
संकल्प सवेरा जौनपुर सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली शंभूगंज जौनपुर में बाल दिवस के अवसर पर गीत संगीत, भाषण, खेल कूद प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नेहरू जी के जीवन गाथा पर शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। संचालन विशाल शर्मा और आशुतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।