• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सियार की तरह पकड़ में नहीं आता और हमला करता है क्षय रोग :अंकिता राज

बचाव के लिए चौकन्ना रहने की जरूरत, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाने की दी जा रही सलाह डॉ अंकिता राज का वीडियो चर्चा में, सरकार से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में दी जा रही जानकारी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 18, 2021
in Jaunpur, Life Style
0
सियार की तरह पकड़ में नहीं आता और हमला करता है क्षय रोग :अंकिता राज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,  संकल्प सवेरा। गलियों में टहलते सियार हम सबको दिखाई पड़ जाते हैं लेकिन पकड़ने की कोशिश करने पर हाथ नहीं आते हैं और मौका मिलते ही हमला भी कर देते हैं। ऐसे ही टीबी भी होता है, किसी को नग्न आंखों से दिखाई नहीं देता लेकिन मौका मिलते ही हमला कर देता है। सियार इसलिए नहीं पकड़ में आता है क्योंकि हमेशा चौकन्ना रहता है। इसलिए हमें भी टीबी से अपने बचाव के लिए हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए।
कुछ ऐसी व्यवहारिक जानकारियों के साथ लोगों को जागरूक करता वीडियो जिले में काफी चर्चा में है। इसमें टीबी से बचाव के लिए हमें सियार से सीख लेने की नसीहत दी जा रही है। कहा जा रहा है कि टीबी से बचाव के लिए हमें इसके प्रति चौकन्ना रहने की जरूरत है। यह रोग बहुत आसानी से फैलता है। यदि कोई लम्बे वक्त तक छींके या खांसे, वजन कम हो रहा है या ठंड लग रही है तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। किसी को टीबी हुआ है तो उसे जिला अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाना चाहिए जिससे उसका बचाव हो सके और हम सब भी संक्रमण से बच सकें। टीबी से डरने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पतालों में इसकी दवाइयां मुफ्त में मिलती हैं। टीबी से ठीक होने के लिए दवाइयां खाने में जरा भी ढील नहीं करनी चाहिए क्योंकि सरकार इसके लिए मुफ्त में दवाइयां दे रही है। आप को दवा के लिए पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। इसके बारे में लोगों के बीच चर्चा करना जरूरी है जिससे कि लोगों में जागरूकता आए। जागरूकता के लिए सबका सहयोग आवश्यक बताया गया है।
16 मार्च की रात नौ बजे रेडक्रॉस सोसायटी के लिए जारी इस वीडियो की स्क्रिप्ट डॉ अंकिता राज ने लिखी है जबकि इसका संगीत श्रेयांस का है और गायक सूरज हैं। गाने के माध्यम से ही ये सारे संदेश दिए गए हैं। इसकी लोकप्रियता इतनी है कि 18 मार्च (गुरुवार) को दिन में 11 बजे तक लगभग 40 घंटे में ही 576 लोगों ने देख लिया था। यहां बताना जरूरी है कि डॉ राज पहले से ही सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रीनहाथ प्रोडक्ट (www.greenhath.com) बनाया है। इससे जुड़ने वाली महिलाएं खाली समय में घर बैठकर क्रोशे, बुनाई, सिलाई का काम करती हैं। वाट्सएप की सहायता से वह उनके काम में सहयोग करती हैं। इससे उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें पढ़ाई लिखाई में सहयोग मिला है।

डॉ राज ने इंग्लिश में कार्टून की किताब (पैरेटून्स) की सीरीज शुरू की है। पति मनीष कुमार वर्मा के सहयोग से उन्होंने हैप्पी पैरेंटिंग के साथ दो और किताब लिखी हैंं। उन्होंने स्वयं प्यारा परिवार अपने बच्चों की मदद से लिखी है। इन किताबों के लेखन में उनके अंदर की मां, पत्नी और महिला तीनों ने सहयोग किया। इसका फोकस इंसान को आत्मविश्वासी बचपन से बनाने पर है। पीएचडी के दौरान वह आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज (लंदन) जा चुकी हैं। यूएन वुमेन एशिया एंड दी पैसिफिक के लिए उन्होंने कई ब्लाग लिखे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने टीबी के प्रति समाज में जागरूकता लाने की डॉ अंकिता राज की कोशिशों की सराहना की है। वह कहते हैं कि डॉ राज की तरह समाज के पढ़े लिखे वर्ग से अन्य लोगों को भी सामने आना चाहिए। इस तरह की कोशिशों से स्वास्थ्य विभाग को चुनौतियों से निपटना आसान हो जाएगा।

Previous Post

निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बथुआवर की बीएसए ने की जमकर तारीफ

Next Post

जौनपुर में शौच करने गई बालिका के साथ हुआ दुष्कर्म,पुलिस जांच में जुटी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में शौच करने गई बालिका के साथ हुआ दुष्कर्म,पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर में शौच करने गई बालिका के साथ हुआ दुष्कर्म,पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.