दुर्घटना के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा।
रिपोर्टर-अज़ीम सिद्दीकी
खेतासराय(जौनपुर) 15 दिसम्बर:-* स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य के सोंधी व कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की सुबह बाइक से पेट्रोल लेने जा रहे दो युवकों की कार से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद कार चालक कर लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। कार लेकर भाग रहे चालक को दूसरे गांव में ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शाफे पुत्र शाहनवाज़ आलम (25 वर्ष) अपने मित्र फैसल पुत्र मिस्टर (30 वर्ष) के साथ बाइक में पेट्रोल लेने खेतासराय जा रहा था। तभी गाँव के ही मदरसे के सामने एक चार पहिया वाहन (ब्रेज़ा) तेज़ गति से आ रही थी और गांव के लिंक मार्ग से मुख्य मार्ग पर चढ़ रहे बाइक सवार की कार से जोरदार टक्कर हो गई। उक्त दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वही दूसरी तरफ क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी तारिक पुत्र हारून (30 वर्ष) साइकिल से घर जा ही रहे थे जैसे ही घर तरफ मुड़ने के लिए हाथ दिया वैसे तेज़ गति से आ रही मारुति स्विफ्ट जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उक्त सायकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गए। घायलवस्था में निजी अस्पताल ले गए। जहां पर हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस तरह अलग -अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में उक्त तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।