• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुन्ना बजरंगी का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया पर जानलेवा हमले के कनेक्शन का सच, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 21, 2020
in Jaunpur, Purvanchal News
0
फाइल फोटो
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र कालिया पर बीते सप्ताह लखनऊ में हुये हमले के पीछे बड़ी कहानी सामने आई है. पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरे मामले में मुन्ना बजरंगी को धमकी देने वाले फोन नंबर का इस्तेमाल हिस्ट्रशीटर सुरेंद्र कालिया का गुर्गा कर रहा है.

SANKALP SAVERA लखनऊ: दो साल पहले बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच भले ही सीबीआई कर रही हो लेकिन इस हत्याकांड का लखनऊ कनेक्शन उजागर हुआ है. बीते सप्ताह लखनऊ में हुई हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का मुन्ना बजरंगी हत्याकांड से गहरा नाता जुड़ रहा है.

मुन्ना बजरंगी का कनेक्शन

9 जुलाई, 2018 को मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में दूसरे गैंगस्टर सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. मुन्ना बजरंगी एक रात पहले ही झांसी से बागपत जेल एक धमकी के मामले में पेशी पर लाया गया था. मुन्ना बजरंगी की हत्या का सबब बने उस धमकी के केस का लखनऊ कनेक्शन मिला है. जिस नंबर से मुन्ना बजरंगी के नाम पर धमकी दी गई थी, वह नंबर लखनऊ पुलिस के हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया का गुर्गा चला रहा था.

दरअसल मुन्ना बजरंगी की हत्या से पहले सितंबर 2017 को बागपत कोतवाली में बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के भाई नारायण दीक्षित को एक अज्ञात फोन नंबर 786####544 से रंगदारी के लिए मुन्ना बजरंगी के नाम पर धमकी दी गई थी, धमकी कई महीनों से आ रही थी. लेकिन जब 22 सितंबर 2017 को मुन्ना बजरंगी से झांसी जेल में जाकर ना मिलने पर जान से मारने की धमकी मिली, तब धमकी की सीडी बनाकर नारायण दीक्षित ने मोबाइल नंबर के साथ अज्ञात लोगों पर बागपत कोतवाली में 854 /2017 क्राइम नंबर पर f.i.r. दर्ज करा दी.

पुलिस ने जांच की तो पता चला जिस सिम से कॉल की गई थी वह सिम लखनऊ के सिराज अली के नाम का है. मोबाइल कंपनी के पास सिराज अली की फोटो का पहचान पत्र था, जिस पर सिम जारी हुआ लेकिन सुल्तान अली उसको चलाता था. पुलिस ने दोनों भाइयों से पूछताछ की तो पता चला नंबर भले ही उनके पहचान पत्र पर खरीदा गया हो लेकिन वो नम्बर है सुरेंद्र कालिया के पास. पुलिस सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक के भाई को जो धमकी दी गई थी वह नंबर भले ही सुरेंद्र कालिया के पास हो लेकिन धमकी बनारस के रहने वाले संजय राव ने दी थी. संजय राव की आवाज को पुलिस के तमाम अधिकारियों ने पहचाना भी था.

सुरेंद्र कालिया पर हुआ था जानलेवा हमला

अब बात सुरेंद्र कालिया की. दरअसल बीते सप्ताह लखनऊ के आलमबाग इलाके में हुसैनगंज हजरतगंज समेत तमाम थानों के हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया पर जानलेवा हमला हुआ. ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और इस फायरिंग में सुरेंद्र कालिया के ड्राइवर को दो गोली लगी. सुरेंद्र कालिया ने इस हमले के लिए जौनपुर के बाहुबली विधायक और जेल में बंद धनंजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया. एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी से कुछ ऐसे दस्तावेज बरामद हुए जिनका कनेक्शन मुन्ना बजरंगी की हत्या और सुरेंद्र कालिया से जुड़ा था. वारदात के बाद से जो सुरेंद्र कालिया पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगा रहा था वह अपनी इस कनेक्शन के खुलासे के बाद से फरार बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी खुलकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं लेकिन इतना जरूर है कि सुरेंद्र कालिया अब पुलिस के रडार पर नहीं.

Previous Post

जिलाधिकारी के जन्म दिन पर काटा गया केक

Next Post

22 जुलाई से खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, लेकिन सिर्फ वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.