• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

22 जुलाई से खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, लेकिन सिर्फ वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 21, 2020
in Uttar Pradesh
0
22 जुलाई से खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, लेकिन सिर्फ वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अब संक्रमण को रोकने के लिये मुकदमों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करने का निर्देश दिया है

SANKALP SAVERA प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थित यूपी के महाधिवक्ता ऑफिस में अब सरकारी वकीलों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. शासकीय अधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने आज ऐसा निर्णय प्रयागराज मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए लिया. दोनों अधिकारियों ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी कर कहा है कि केवल उन्हीं राज्य विधि अधिकारी को ऑफिस आने की अनुमति होगी जिनको फोन कर आने को कहा जाएगा. अन्यथा की स्थिति में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए किसी भी सरकारी वकील को फिलहाल अगले आदेश तक आने की जरूरत नहीं है.

वहीं हाईकोर्ट ने भी कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए निर्णय लिया है कि 22 जुलाई से हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी. यही नहीं अब हाईकोर्ट में मुकदमों के दाखिले भी ई- फाइलिंग से ही होगा. यह निर्णय अगले आदेश तक जारी रहेगा.

वकीलों का प्रवेश वर्जित

यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है. शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल व मुख्य स्थायी अधिवक्ता विकास चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से इस आशय का निर्देश दिया है.

केसों से जुड़े नोटिस मेल पर लिये जाएंगे

वहीं कार्यालय में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए शासकीय अधिवक्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन तथा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि अब कार्यालय में क्रिमिनल केसों की नोटिस मेल पर प्राप्त की जाएगी. कार्यालय मुकदमों की ई-नोटिस लेगा और उसी मेल पर रिसीविंग भेज देगा. यह व्यवस्था 22 जुलाई से लागू हो जाएगी.

इस व्यवस्था के लिए मेल आईडी जारी की गई है, और कहा गया है कि नोटिस नंबर की जानकारी उसी मेल से भेजी जायेगी, जिससे नोटिस प्राप्त की गयी होगी. शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल ने बार संगठनों से अनुरोध किया है कि वे इसकी जानकारी सभी अधिवक्ता सदस्यों को दे दें.

दूसरी तरफ हाईकोर्ट से लगे महाधिवक्ता कार्यालय में सभी राज्य विधि अधिकारियों (सिविल व आपराधिक) दोनों का प्रवेश वर्जित है. ऑफिस के कुछ अधिकारियों का कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है.

Previous Post

मुन्ना बजरंगी का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया पर जानलेवा हमले के कनेक्शन का सच, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

Next Post

रामेश्वरम है भगवान शिव का 11 वां ज्योतिर्लिंग, श्रीराम ने की थी पूजा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
रामेश्वरम है भगवान शिव का 11 वां ज्योतिर्लिंग, श्रीराम ने की थी पूजा

रामेश्वरम है भगवान शिव का 11 वां ज्योतिर्लिंग, श्रीराम ने की थी पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.