मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की आवश्यकत बैठक सम्पन्न
संकल्प सवेरा,जौनपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रबन्धक महासभा की बैठक १२ बजे से मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुई बैठक में मुख अतिथि रूप में महासभा के प्रदेश उप अध्यक्ष एवं वाराणसी मंडल प्रभारी गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन में आ रही कठिनाइयों तथा विभागीय शोषण के विरुद्ध प्रबंधन को एक जूट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाए तथा अपनी समस्याओं, विभागीय शोषण और अपने अधिकार एवं प्रथिष्टा के रक्षा हेतु मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ जी से मुलाक़ात कर समस्याओं का समाधान कराया जाए। में आम सहमति के आधार पर महासभा के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अपनी कमेटी के कुछ पदाअधिकारियों के नाम की घोषणा की , जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार हैं- जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय मीठेपार, महासचिव दिलीप श्रीवास्तव मुक़्तेश्वर बालिका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्दर सिंह गाभीरन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शाहब लाल यादव मेहंदी.
कुछ अन्य रिक्त पद पर आम सहमति से चयन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से श्री गोपी नाथ मिश्रा सराएहरखू अनिल कुमार उपाध्याय खुड़ौली, अजय त्रिपाठी बडेरी,श्री विजेंद्र सिंह गाभीरन, विजय सिंह धीरु फतेहगंज अजयेंद्र दुबे चक्के, साहब लाल यादव मेहंदी, मुकेश तिवारी गोहका, साहब लाल यादव जाशोपुर आदि प्रबंधक बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए । इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि माननीय मुख्य मंत्री से वार्ता हेतु समय मिल गया है जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य मंत्री जी से मिलकर प्रबंधकों की समस्याओ के निराकरण हेतु वार्ता करेगा।इसके अतिरिक्त जिन विषयों पर शासन द्वारा निर्णय लिया जा रहा हैं उसकी भी जानकारी दी गई।
अंत में जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय द्वारा सभी प्रबन्धक बंधुओं से सामूहिक समस्या हेतु सामूहिक संघर्ष का आवाहन करते हुए अल्प समय सूचना पर बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए सबको धन्यवाद देते हुए सबका आभार व्यक्त किया।बैठक का कुशल संचालन तेज तर्राक प्रबंधक राजेश सिंह मुन्ना ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह घनश्यामपुर, संतोष सिंह गद्दोपुर, बड़ेलाल यादव नवपेड़वा, विनय उपाध्याय प्रतापगंज, ज्ञानेंद्र दुबे इटायें, श्री सुधाकर सिंह ऊँचगांव, संजीव पांडे जफराबाद, अरविंद कुमार यादव रसूलपुर, हरिकेश पांडे सरस्वती, रवि तिवारी निभापुर, श्जीत मिश्र दुदोली आदि लोग उपस्थित रहे ।