• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

एक ही IMEI पर चल रहे हैं 13 हजार से ज्यादा फोन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 5, 2020
in Jaunpur, Purvanchal News, Uttar Pradesh
0
एक ही IMEI पर चल रहे हैं 13 हजार से ज्यादा फोन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि देश भर में 13 हजार से ज्यादा मोबाइल फोन एक ही IMEI पर चल रहे हैं. इस खबर से तमाम एजेंसिया चौंकन्ना हो गई है. मेरठ में इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है

उत्तर प्रदेश में साइबर सेल की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक एक ही IMEI नंबर पर तेरह हजार से ज्यादा फोन एक्टिव हैं. जबकि हर एक मोबाइल फोन का यूनिक IMEI नंबर होता है. मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि अगर ये तकनीकी गलती है, तो उसकी भी जांच होगी या अन्य कोई और मामला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. एडीजी के मुताबिक जोन कार्यालय में तैनात विभाग के अधिकारी से ही सूचना मिली कि फोन रिपेयर कराने के दौरान उनके फोन की IMEI बदल गई थी. इस मामले में चीन की वीवो कंपनी व उसके सर्विस सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मेरठ की मेडिकल थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से कंपनी की यह भारी चूक मानी जा रही है.

2019 में सामने आया था मामला
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ के कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर आशाराम के पास वीवो कंपनी का मोबाइल था. स्क्रीन क्रेक होने पर उन्होंने 24 सितंबर 2019 को मेरठ में दिल्ली रोड स्थित वीवो के सर्विस सेंटर पर मोबाइल दिया. बैट्री, स्क्रीन और एफएम बदलकर सर्विस सेंटर ने उन्हें मोबाइल दे दिया. कुछ दिन बाद डिस्प्ले पर एरर आना शुरू हो गया. इसके बारे में जब पुलिसकर्मी ने मेरठ जोन सर्विलांस टीम से बातचीत की तो उन्हें मोबाइल के IMEI नंबर में गड़बड़ी लगी. पुलिसकर्मी ने मेरठ पुलिस की साइबर टीम से संपर्क किया तो वहां दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. क्योंकि इस एक आईएमईआई नंबर पर देशभर में एक ही समय में 13557 मोबाइल फोन एक्टिव थे.

पांच महीने चली थी जांच
आपको बता दें कि तत्कालीन एडीजी प्रशांत कुमार ने मेरठ जोन पुलिस की साइबर क्राइम सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज व साइबर एक्सपटर्स विजय कुमार को जांच का निर्देश दिया. जांच में पाया कि आशाराम के मोबाइल बॉक्स पर जो IMEI लिखा हुआ है, वह वर्तमान में मोबाइल में मौजूद IMEI से अलग है. 16 जनवरी 2020 को सर्विस सेंटर मैनेजर ने जवाब दिया कि IMEI नहीं बदली गई. चूंकि उस मोबाइल में जिओ कंपनी का सिम था इसलिए साइबर सेल ने उक्त IMEI टेलीकॉम कंपनी को भेजकर डाटा मांगा. वहां से रिपोर्ट आई कि 24 सितंबर 2019 को सुबह 11 से 11.30 बजे तक देश के अलग-अलग राज्यों के 13557 मोबाइलों में यही IMEI रन कर रहा है।

Previous Post

जौनपुर: युवक ने फेसबुक पर पोस्ट की पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर, केस दर्ज 

Next Post

जब जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे योगी के मंत्री, कहा… तो जेल की हवा भी खानी पड़ेगी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जब जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे योगी के मंत्री, कहा… तो जेल की हवा भी खानी पड़ेगी

जब जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे योगी के मंत्री, कहा... तो जेल की हवा भी खानी पड़ेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

July 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.