• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मोहन जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे- जन्म जयन्ती ‘‘आज’’

Mohan ji was not a person but an institution- Birthday "today"

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 19, 2022
in Jaunpur
0
मोहन जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे- जन्म जयन्ती ‘‘आज’’
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मोहन जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे-
जन्म जयन्ती ‘‘आज’’

संकल्प सवेरा,जौनपुर। कोई चलता पद चिन्हों पर कोई पद चिन्ह बनाता है। है वही सूरमा इस जग में, जो जन-जन में पूजा जाता है।
आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित शहर जौनपुर से चन्द किलोमीटर की दूरी पर सरैंया (धर्मापुर) गाँव में 20 दिसम्बर 1913 को एक बालक जन्म लिया, जिसका नाम मां-बाप ने बड़े लाड़ से जर्नादन प्रसाद राय रखा। उस समय भारत दासता की बेड़ियों में जकड़ा था और आम जन-मानस में देश को आजाद कराने की उत्कंठा हिलौर मार रही थी। इसका असर बालक जर्नादन प्रसाद राय पर भी पड़ा। उन्होंने 12 वर्ष की अवस्था मंे आर0एस0एस0 द्वारा संचालित संघ की शाखा में जाना शुरू कर दिया। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिया गया लेकिन इन्होंने सहृदयता का परिचय देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की उपाधि और पेंशन लेने से इनकार कर दिया। वर्ष 1935 में इन्होंने बाला साहब देवरस के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया। इसी बीच कुशभाऊ ठाकरे व सभी सर संघ संचालक के सानिध्य में प्रचारक जीवन के रूप मंे कार्य करना आरम्भ किया। जिसमें उ0प्र0 के कई जिलों में एवं बिहार, झारखण्ड, म0प्र0 आदि राज्यों में कार्य किया। इस दौरान इनकी मित्रता प्रचारक रहे स्व0 हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ‘‘हरीश’’ जी से हुई, जो बाद में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री हुए। कानपुर मंे कार्य करने के दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भी इनका सानिध्य प्राप्त हुआ। अटल जी इन्हें भाई की दृष्टि से आदर करते थे। बाबा साहब देवरस ने इनके स्वभाव व व्यवहार को देखते हुए इनके मूल नाम जर्नादन प्रसाद राय से इन्हें न पुकार कर उनको मोहन जी कहने लगे। बाद में यह मोहन जी के नाम से विख्यात हुए। प्रचारक जीवन में इन्होंने अध्ययन कर वैद्य की जानकारी ली और अच्छे वैद्य के रूप में भी जाने जाते थे। इन्होंने एक समय बाद संघ का मुख्य केन्द्र आगरा चुना और वहीं स्थित रहकर कार्य करने लगे और अपने सम्पूर्ण जीवन में भारत मां के प्रति अलख जगाने का कार्य किया। उन दिनांे वे ‘‘आज’’ में प्रचारकों के शादी-विवाह नहीं हुआ करते थे। इनके पिता की मृत्यु बचपन मंे होने के कारण ये स्वतंत्र विचार के थे। इनकी देखरेख व परवरिश इनके चाचा जी करते थे, जो कि उन दिनांे मुख्तार थे और मुख्तार राय के नाम से जाने जाते थे।

उन्होंने जबरन इनकी शादी कर दी कि यह घर पर ही रह जाये और फिर इन्होंने जौनपुर केन्द्र मानकर संघ की शाखा लगाना प्रारम्भ कर दिया। इस दौरान इनकी पत्नी सरजू देवी से तीन पुत्र बृजभूषण राय, शशिभूषण राय, दिवाकर राय पैदा हुए। जिनके छः पौत्र आशुतोष राय, अमित राय, विजय राय, अखिल राय, मनीष राय व विपिन राय तथा दो पौत्री रूचि राय, सोनाली राय हैं। ये शादी से कुछ वर्षों के बाद घर से आगरा चले गये और वहीं रहकर अपने देश सेवा के व्रत को पूर्ण करने मंे आजीवन लगे रहे।
आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, वर्ष 1944 मंे उन्हें जेल की सजा हुई, जिसमंे उन्हंे जौनपुर जेल में रखा गया। उसके बाद दो वर्ष अज्ञात रहे, जिसके चलते परिवार वालों को यह विश्वास हो गया कि शायद वह अब नहीं रहे। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो पुनः वापस घर आये। दो वर्षों तक जिले मंे कार्य किया

। बताते है कि अखण्ड भारत का मूल मानचित्र उन्हीं के पास था, जिसे प्राप्त करने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी ने उन पर पचास लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिये फोर्स भी दिल्ली से भेजी गई थी। इतना ही नहीं स्व0 मोहन राय वैद्य जी ने सीतापुर, मथुरा, मानिकपुर चित्रकूट कई स्थानों पर आदिवासियों के लिये निःशुल्क स्कूल और अस्पताल खोले, जो आज भी संचालित है।

जिसके संरक्षक रहे स्व0 108 महंत श्री अवैद्यनाथ जी गोरखपुर, स्व0 गोविन्द हरी सिंहानिया जी कानपुर, स्व0 माधव जी देशमुख काशी रहे। जिसको आज भी स्व0 मोहन राय जी के पौत्र श्री मनीष राय जी के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
स्व0 मोहन राय जी कांग्रेस पार्टी के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने स्व0 यादवेन्द्र दत्त दूबे (राजा जौनपुर) के सुझाव पर जनसंघ पार्टी की स्थापना की। संघ में रहते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक रहे और उ0प्र0 एवं बिहार के अध्यक्ष के रूप मंे संगठन को बढ़ाने का कार्य भी किया।
कानपुर, सीतापुर, लखनऊ आदि जिलों मंे कार्य किया। यह भारती जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे। इन दिनों भाजपा में व संघ मंे रहे। मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, कलराज मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त आदि ने इनका मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त हुआ। 108 वर्ष की अवस्था में 13 मई 2021 को इनका देहावसान हो गया। ऐसे मार्गदर्शक और व्यक्तित्व के सर्वदा पूजा की जानी चाहिए।

Previous Post

जौनपुर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने सड़क पर किया चक्का जाम

Next Post

निकाय चुनाव : 2017 में हुए ओबीसी सर्वे को माना जाए आधार, सरकार ने उपलब्ध कराया जवाबी हलफनामा, सुनवाई आज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
डिजिटल मार्केटिंग में बनाये करियर,आज ही संपर्क करे

निकाय चुनाव : 2017 में हुए ओबीसी सर्वे को माना जाए आधार, सरकार ने उपलब्ध कराया जवाबी हलफनामा, सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.