• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

मोदी जी को नैतिक हार मान लेनी चाहिए

Modi should accept moral defeat as an MP

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 6, 2024
in Uttar Pradesh
0
जौनपुर में भाजपा की हार का कारण – ओवर कॉन्फिडेंस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सांसद के रूप में मोदी को नैतिक हार मान लेनी चाहिए
—————————————

-जिलों से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन में बदलाव होने के संकेत असन्तुष्ट कार्यकर्ताओं के सुस्ती के सूचक, बड़े पदाधिकारियों, मंत्रियों की आमजन से दूरी की कमजोरी हुई उजागर l

-इस चुनाव में अखिलेश यादव पार्टी संगठन की मजबूती और सोशल इंजीनियरिंग को लेकर जहाँ सशक्त नज़र आए वहीं बसपा का संगठन हुआ छिन्न भिन्न व निराश कार्यकर्ता कोर वोटरों को रोकने में हुए विफ़ल l
-अकेले राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा से जहाँ खुद का कद ऊंचा कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, वहीं पार्टी प्रत्याशियों- नेताओं को जिताकर पप्पू कहने वालों को मुँहतोड़ जवाब दिया, अब देशभर में संगठन को करेंगे मजबूत l
—————————————-
–कैलाश सिंह/एकलाख खान
वाराणसी/रायबरेली,संकल्प सवेरा l संसदीय चुनाव 2024 ने दो राष्ट्रीय राजनीतिक संगठनों को नैतिक व सामाजिक तौर पर घटते- बढ़ते शेयर भाव की तरह बदल दिया हैl उसी तरह दो नेताओं की लोकप्रियता की साख को भी उठाया और गिराया है l कोई माने या न माने लेकिन वाराणसी और रायबरेली की सीटों पर आम जनता ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब कांग्रेस और राहुल गाँधी का दौर शुरू हो चुका है और नरेंद्र मोदी एवं गुजराती लॉबी के कारण भाजपा फ़िर निचले पायदान की तरफ़ खिसकने लगी है l इसको महसूस करके संघ के हस्तक्षेप से अब भाजपा संगठन में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कांग्रेस संगठन को ब्लॉक स्तर तक सशक्त बनाने के मंसूबे पर राहुल गाँधी व खरगे गम्भीरता से लगे हैं l इन सब के बावजूद गुजराती लॉबी और नरेंद्र मोदी अपनी नैतिक हार तक मानने को तैयार नहीं हैं l

Oplus_0

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो देशभर में जो जनादेश मिले हैं वह भाजपा और कांग्रेस दोनों को आत्म मंथन के लिए हैं l क्योंकि सरकार बनाने के लिए दोनों को बैशाखी ‘ सहयोगी दलों को लेने के लिए उनके आगे घुटने टेकने पड़ रहे हैं’l अब जिस तरह नीतीश और नायडू मोदी को अपनी शर्तों के आगे झुकने को विवश कर रहे हैं उसी तरह यदि मौका मिला तो कांग्रेस को भी झुकना पड़ेगा l कांग्रेस के पास तो मिलीजुली सरकार चलाने का अनुभव भी है लेकिन भाजपा के पुराने लोग रिटायर हैं और अब अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लोग नहीं रहे l मोदी और शाह ने बीते एक दशक में विभिन्न पार्टियों के साथ भाजपा में भी तोडफोड़ करके एक एकक्षत्र राज किया अब वह कैसे दूसरों के आगे झुकेंगे l शायद बहुमत साबित करने को मिले वक्त में कुछ गणित करें, लेकिन मोदी को कुर्सी की लालच छोड़कर खुद मार्गदर्शक मण्डल में चले जाना चाहिए l इससे उनकी इमेज़ भी बचेगी और संघ भाजपा को सँगठनात्मक तौर पर शीर्ष से लेकर टेल तक फिर मजबूती प्रदान करने का रास्ता मिल सकेगा l
रहा सवाल वाराणसी और रायबरेली सीटों पर जनमत का तो वाराणसी की जनता ने 2014-2019 में जिस तरह मोदी को ‘हर हर मोदी’ कहकर पांच लाख से अधिक वोटों के अंतर से जिताया था वहीं इस बार डेढ़ लाख के अंतर की जीत लाने में भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों नेताओं और मुख्य मंत्रियों को लगाना पड़ा और उन्हें भी पसीने आ गए l वाराणसी के ग्रामीण वोटरों ने मोदी को ज्यादा नकारा lबस यहीं मोदी की नैतिक हार हुईl क्योंकि यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए बड़े नेताओं के नाम पर राहुल- प्रियंका और अखिलेश- डिंपल ही रोड शो किए l उसमें उमड़ी भीड़ ने ही प्रत्याशी अजय राय के हौसले को ऊंचाई प्रदान कर तगड़ी टक्कर के संकेत दे दिए थे l उधर रायबरेली में राहुल की मां सोनिया की एक चिठ्ठी और बहन प्रियंका गाँधी के प्रचार ने राहुल गाँधी को लगभग पांच लाख के अंतर से जीत देकर आमजन ने बता दिया कि अब कांग्रेस की युवा सरकार देश में चाहिए l
अगर यूपी में सपा के संगठन पर नज़र डालें तो शिवपाल यादव के लौटने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश फिर उन्माद में तब्दील हो गया l कांग्रेस से गठबंधन के चलते इन्हें मुस्लिम वोटबैंक हासिल हुआ और प्रत्याशी चयन में उन्होंने अदर बैकवर्ड व मुस्लिम चेहरों को उतार दिया l यही उनकी सफलता का राज़ है l भाजपा का फेलियर होना गैर भाजपाई प्रत्याशियों के आने से संगठन का कार्यकर्ता विचलित हो गया l इन आयातित प्रत्याशियों को विभिन्न दलों से तोड़कर गुजराती लॉबी लाई, उसका खामियाज़ा भाजपा को भुगतना पड़ा l इस लॉबी को उम्मीद थी की मुद्दे भले फेल हुए पर मोदी की लहर गंगा में कायम है l उनसे यहीं चूक हो गई l अब देखिए केंद्र सरकार कौन बनाता और कितने दिन चला पाता है?

Previous Post

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बूथ जीतने में रहे कामयाब

Next Post

BJP यूपी में हार का ठीकरा योगी पर नहीं फोड़ सकती है 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मतदान हमारा अधिकार, इससे बनती हमारी सरकार

BJP यूपी में हार का ठीकरा योगी पर नहीं फोड़ सकती है 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.