बामी में बामेश्वर महादेव मंदिर पर मौन तपो अनुष्ठान आरम्भ
संकल्प सवेरा, जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में स्थित बामेश्वर महादेव मंदिर पर गुरुवार की देर शाम राम जानकी मठ तिलौरा के मठाधीश रवीन्द्र जी महाराज ने मंदिर परिसर में मौन तपो अनुष्ठान आरम्भ किया।
इससे पूर्व मंदिर परिसर में शिव भक्तों द्वारा पूजन अर्चन का कार्य किया गया।मौन तपो अनुष्ठान का संकल्प लेने के बाद मंदिर परिसर में बनायी कुटिया में रवीन्द्र जी महाराज एक मार्च तक प्रवास करेंगे।
28 फरवरी को हवन करके शिवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और एक मार्च को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।














