• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

स्व.लक्ष्मी शंकर यादव संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत:रमेश चंद्र मिश्र

Late Laxmi Shankar Yadav a source of inspiration for the entire human race- Ramesh Chandra Mishra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 29, 2022
in Jaunpur
0
स्व.लक्ष्मी शंकर यादव संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत:रमेश चंद्र मिश्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

स्व.लक्ष्मी शंकर यादव संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत- रमेश चंद्र मिश्र

विकास पुरुष थे स्व.लक्ष्मी शंकर यादव- डॉ राकेश कुमार यादव

संकल्प सवेरा,जौनपुर सुईथाकला– देश के संविधान सभा के सदस्य, कांग्रेस प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री,सांसद एवं लक्ष्मी शंकर यादव इंटर कॉलेज बरोत, सराय मोहिउद्दीनपुर जौनपुर के पूर्व संस्थापक स्व.लक्ष्मी शंकर यादव की 27 वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पूर्व संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को संपूर्ण मानव जाति के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत बताया।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव ने जाति- पाँति, समस्त राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हर जाति वर्ग और समुदाय के लिए कार्य किया।

उन्होंने बताया कि वह सभी राजनीतिक दलों के लिए मिसाल थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण समाज द्वारा सर्व सम्मति से उन्हें विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला ऐतिहासिक विकास पुरुष कहा जाता है।उन्होंने कहा कि उनकी विकासवादी विचारधारा को अपनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित चौमुखी विकास की नीतियों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. लक्ष्मी शंकर यादव को प्रदेश का विकास पुरुष बताया।एनएसएस समन्वयक ने उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर अंतिम सफर के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, तथा सहकारिता विभाग में कैबिनेट मंत्री के उत्तरदायित्व को बखूबी निभाया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे महामानव का इस धरा पर अवतरण प्रदेश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया और आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पवन कुमार पाल ने उन्हें ईमानदार,मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया जिनका नाम अत्यंत सम्मान और आदर के साथ लिया जाता है।पूर्व सदस्य जिला पंचायत त्रिभुवन यादव ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना पूर्व संस्थापक ने जिस उद्देश्य से की छात्रों को इमानदारी पूर्वक शिक्षित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित करना है।शिक्षक जगदीश यादव ने स्व. लक्ष्मी शंकर यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रतापगढ़ मा.शि.संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने उन्हें एक महान विचारक, चिंतक और पूरे राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करने वाला महान राजनेता बताया। संस्थाध्यक्ष एवं उनके सुपुत्र विजय कुमार यादव ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, आगंतुकों ,अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कानूनगो राम स्वार्थ यादव तथा संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सेवा शंकर यादव ने किया। प्रधानाचार्य श्रीराम यादव,अधिवक्ता समिति शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष स्कंद कुमार यादव,बाल संरचना संस्थान इंटर कॉलेज लालापुर के प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह, विजय बहादुर यादव बसपा नेता, राम लाल बिंद ,जगदीश यादव आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर राम बुझारत सिंह इंटर कॉलेज गैरवाह के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रदीप तिवारी (कल्लू) ,रामसकल बर्मा प्रधान सारी जहांगीरपट्टी,अच्छे लाल यादव प्रधान ,मुन्ना राम यादव, रामनिरंजन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान जलकर हुआ राख

Next Post

डाॅ सरिता चंद्रा द्वारा लिखा गया छठ गीत ” हे छठी माई ” ने मचाया है धूम

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
डाॅ सरिता चंद्रा द्वारा लिखा गया छठ गीत ” हे छठी माई ” ने मचाया है धूम

डाॅ सरिता चंद्रा द्वारा लिखा गया छठ गीत " हे छठी माई " ने मचाया है धूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.