जागरण की रात, तेरे पुत्र ने पुकारा है………..
सेवा समिति जफराबाद द्वारा आयोजित देवी जागरण में कलाकारों ने बांधा शमां।
जफराबाद। सेवा समिति जफराबाद द्वारा दुर्गा पूजा पण्डाल में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने ऐसा शमां बाधा कि श्रोता झूम उठे। उक्त जागरण कार्यक्रम में अपने सहयोगी कलाकारों के साथ श्री दुर्गा संकीर्तन मण्डल जफराबाद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कीर्तनकार प्रेमचन्द प्रजापति ने जागरण की रात, तेरे पुत्र ने पुकारा है…बाट जोहत, नैना पथराये..मूरख मनवा क्यूं घबराये.. सहित एक से बढ़कर एक देवीगीत एवं भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत माता के नौ स्वरूप की वंदना से हुई। प्रेमचन्द के अलावा बाल कलाकार सूर्य ज्योति उर्फ सिट्टू द्वारा देवी गीत भर दे रे, मां झोली भर दे..अंगना पधारो श्री गणेश जी…ज्ञानचन्द गुप्ता द्वारा तेरे दर पे ओ शेरावाली…. प्रदीप प्रजापति द्वारा जब से पकड़ा है दामन तुम्हारा…..बृजनन्दन स्वरूप द्वारा काली तू कराली तू, माई खप्पर वाली तू…. शिव ज्योति उर्फ बिट्टू द्वारा… है काली तिलक लट काली…देवी गीत पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के पूर्व कलाकारों का सेवा समिति के द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम बसावन अग्रहरि, विकास सेठ, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, संजय सेठ, अंकित व पिन्टू अग्रहरि, सुजीत मधुकर, अर्जुन अग्रहरि, चन्दन जायसवाल, सूरज व किशन अग्रहरि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












