किसानों की सब्जियो को खाड़ी देश भेजा जा रहा हैं
किसान प्रशिक्षण को लेकर किसान मोर्चा ने लगाई चौपाल
संकल्प सवेरा थानागद्दी (जौनपुर) भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रशिक्षण को लेकर चौपाल लगाई गई।जिसमे किसानों के हितों को लेकर चर्चाएं की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के इस सरकार में ढेरों लाभ मिले है पहले मंडी में किसानों को कई दिनों तक लंबी कतारों में रहकर अपनी फसल औने पौने दामो में बेचना पड़ता था।लेकिन वर्तमान सरकार में किसानों के फसलों के उचित दाम मिलते है।बिचौलियों से भी छुटकारा मिल गया है।
विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर ने कहा कि अभी हाल ही में देश के एक हिस्से में एक अनुसूचित बच्चे को तालिबान के क्रूर आतंकवादियो की तरह काट दिया गया।किसानों के भेष में खालिस्तानी सरकार को बदनाम करने में जुटे है।
देश मे पहले किसानों के लिए जो बजट 33 हजार करोड़ का था 2021में वो बजट एक करोड़ 40 लाख हो चुका है।
किसान क्रेडिट कार्ड बीजेपी के अटल जी ने लाया जिससे किसान 7 प्रतिशत पर लोन लेकर कृषि कार्य कर सकता है।लखीमपुर खीरी में हुई घटना के द्वारा किसानों को बदनाम करने के लिए विपक्षियों की सोची समझी रणनीति है।
राजेश्वरी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानो के हित में लगातार कार्य कर रही है।अटल जी ने नारा दिया था जय किसान जय जवान जय विज्ञान का नारा दिया था। मोदी जी की सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है।
चौपाल का संचालन मछलीशहर किसान मोर्चा के महामंत्री सुदर्शन सिंह ने किया।मौके पर किसान मोर्चा जिलामंत्री रमेश सिंह, संदीप द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद,आदर्श चौबे,शैलेंद्र दुबे, किसान मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदीप पासी,उपाध्यक्ष इन्द्रसेन सिंह,सुरेश गुप्ता, हरिराम पाल,नीरज उपाध्याय, विधानसभा विस्तारक वेंकटेश,मीडिया प्रभारी शुभम विश्वकर्मा, रविंद्र