• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

काकोरी ट्रेन कार्यवाही ने क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी: प्रो.शैलेन्द्र

Kakori train action gave new direction to revolutionary movement: Prof. Shailendra Kumar Sharma

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 9, 2022
in Jaunpur, Purvanchal News
0
काकोरी ट्रेन कार्यवाही ने क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी: प्रो.शैलेन्द्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

काकोरी ट्रेन कार्यवाही ने क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी: प्रो.शैलेन्द्र कुमार शर्मा

जौनपुर,संकल्प सवेरा,गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व में एवं प्राचार्य प्रोफेसर बी. के. निर्मल की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज़ादी का अमृत महोत्सव:काकोरी दिवस विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

इस वेबीनार में मुख्यवक्ता प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य चौधरी चरण सिंह पी.जी.कालेज हैबरा, इटावा ने भारतीय इतिहास में 9 अगस्त,1925 को घटित काकोरी ट्रेन कार्यवाही के उपलक्ष्य में आयोजित काकोरी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि आज ही के दिन 1925 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के 10 क्रांतिकारियों ने क्रांतिकारी गतिविधियों के संचालन के लिए धन प्राप्त करने के उद्देश्य से अंग्रेजी सरकारी खजाने को लूटने के उद्देश्य से राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में सहारनपुर-लखनऊ 8 डाउन पैसेंजर ट्रेन को लखनऊ जिले के

काकोरी स्टेशन पर राजेन्द्र सिंह लाहिड़ी ने चेन खींच कर रोका और अशफ़ाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आज़ाद और अपने अन्य 6सहयोगियों के साथ लूट लिया।इतिहास में यह घटना काकोरी ट्रेन लूट कांड के रूप में दर्ज है जिसे इस समय काकोरी ट्रेन कार्यवाही या काकोरी दिवस के रूप में जाना जाता है। इस घटना ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में क्रांतिकारी आंदोलन को एक नई दिशा दी साथ ही साथ हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन आगे चलकर भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के रूप में क्रांतिकारी गतिविधियों के संचालन लिए एक महत्वपूर्ण संस्था सिद्ध हुई।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर बी. के. निर्मल ने बताया कि इस घटना में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल ४० क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने व यात्रियों की हत्या करने का प्रकरण चलाया जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को मृत्यु-दण्ड (फाँसी की सजा) सुनायी गयी।

इस प्रकरण में १६ अन्य क्रान्तिकारियों को कम से कम ४ वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी (आजीवन कारावास) तक का दण्ड दिया गया था।

कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार यादव, संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ सत्य प्रकाश सिंह, सह संयोजक कमल प्रकाश रंजन,डॉ लक्ष्मण सिंह, अखिलेश शर्मा शास्त्री,डॉ वंदना तिवारी, डॉ जोरावर सिंह, डॉ राजीव विश्नोई, विवेक मद्धेशिया, भाष्कर आचार्य, डॉ अंसार खान मिश्र,

डॉ अवधेश कुमार मिश्र, डॉ राज बहादुर यादव, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ पंकज सिंह,जितेंद्र सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ नीलू सिंह, जितेंद्र कुमार ,विष्णुकांत त्रिपाठी, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ शशिकान्त,नीलम, विकास, सोनू यादव, विवेक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Previous Post

प्रकाश चन्द्र शुक्ल बने जौनपुर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष

Next Post

सर्प के काटने से छात्रा की मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सर्प के काटने से छात्रा की मौत

सर्प के काटने से छात्रा की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.