• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

ज्योतिबा फुले महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे: दिनेश

Jyotiba Phule was a great revolutionary, Indian thinker, social worker, writer and philosopher: Dinesh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 11, 2023
in Jaunpur
0
ज्योतिबा फुले महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे: दिनेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की जयन्ती मनाई गई

ज्योतिबा फुले महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे: दिनेश प्रताप सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा : समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जौनपुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर स्थित सिद्दार्थ उपवन में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मछली शहर राम विलास पाल ने की। उपस्थित भाजपा नेताओं ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ की।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में अहम किरदार निभाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म आज के ही दिन पुणे में हुआ था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले माली का काम करता था। वे सातारा से पुणे फूल लाकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करते थे इसलिए उनकी पीढ़ी ‘फुले’ के नाम से जानी जाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि ज्योतिबा फुले महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे। महाराष्ट्र में स्त्रियों की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे, ऐसे में ज्योतिबा फुले ने समाज को इन कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का काम आरंभ किया था। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत की पहला विद्यालय खोला। लड़कियों और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा को दिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए केवल कहने – सुनने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारा एक कमिटमेंट है। गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासियों को सम्मान और समान अधिकार दिलाना महात्मा फुले का सपना था, हम उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार, उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्र प्रभार खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि ज्योतिबा बाई फुले 19 सदी के सबसे बड़े समाज सुधारक के रूप में जाने जाते है उन्होंने सुधार आंदोलनों के अतिरिक्त हर क्षेत्र में छोटे-छोटे आंदोलन किये थे जिससे सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर लोगों को परतंत्रता से मुक्ति मिला था। लोगों में नए विचार, नए चिंतन की शुरुआत हुई, जो आजादी की लड़ाई में उनके संबल बने। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किया था। इस महान समाजसेवी ने अछूतोद्धार के लिए सत्यशोधक समाज स्थापित किया था। उनका यह भाव देखकर 1888 में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई।

जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल ने आये हुये अतिथियों और उपस्थित जनता को आभार व्यक्त करते हुये अपने अध्यक्षीय भाषण देते हुये महात्मा ज्योतिबा बाई फुले के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि हम से से कोई विरले ही होते है जो समाज में व्याप्त कुरीति से लड़कर उन्हे जड़ से उखाड़ने का प्रयास करते है और उसे मिटा कर ही दम लेते है और ऐसे ही विरले व्यक्तित्व के धनी थे महात्मा ज्योतिबा फुले जी। महात्मा ज्योतिबा फुले जी का 12 वर्ष में ही शादी सावित्री बाई से करवा दी गई। ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फुले ने नारी जाति के हित में अपना पूरा जीवन लगा दिया और समाज में व्याप्त हो रही कुरीतियों को जड़ से उखाड़ दिया। ज्योतिराव ने सावित्री बाई फुले को न सिर्फ शिक्षित किया, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए इसे तैयार किया जैसे किसी सांचे से सोना तप कर तैयार होता है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इसके पहले जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता आये हुये मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, राम सिंह मौर्य, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, विजय लक्ष्मी साहू, गीता जायसवाल, धर्मपाल कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख़ गण सुनील यादव मम्मन, बृजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, विकास शर्मा, घनश्याम यादव ,प्रमोद प्रजापति, संजीव गुप्ता, प्रदीप यादव, नीरज मौर्या, अंशु कुशवाहा, अजय सरोज, उषा मौर्या, शैलेश गिरी, रामअवतार मौर्य बलिहारी राजभर, प्रमोद गुप्ता, विपिन यादव, शिवकमल मौर्य, तीर्थ राज गुप्ता, संदीप साहू, अमर जौहरी, लखंदर राजभर, गणेश मोदनवाल, भोले राजभर, दीपक बिंद विमल भोजवाल, दुर्गा मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

जौनपुर: चुनाव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित, जानिए क्या है नम्बर

Next Post

बिना खुली बैठक की ही ग्राम पंचायतों में कार्य योजना बनाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

April 27, 2026
जौनपुर के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर,निःशुल्क प्रशिक्षण, सीमित सीटें

जौनपुर के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर,निःशुल्क प्रशिक्षण, सीमित सीटें

April 27, 2026
रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

April 27, 2026
जौनपुर के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर,निःशुल्क प्रशिक्षण, सीमित सीटें

जौनपुर के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर,निःशुल्क प्रशिक्षण, सीमित सीटें

April 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

April 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.