• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर सदैव से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है:दिव्याकांत शुक्ला

Jaunpur has always been top in the field of education: Divyakant Shukla

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 12, 2023
in Jaunpur
0
जौनपुर सदैव से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है:दिव्याकांत शुक्ला
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर सदैव से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है:दिव्याकांत शुक्ला

संकल्प सवेरा, जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज जौनपुर स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव श्रीमान दिव्याकांत शुक्ला  ने माध्यमिक शिक्षा परिषद में हो रहे बदलाव पर चर्चा की और उन्होंने अपनी गौरवशाली मातृभूमि जौनपुर को भी याद किया। उन्होंने कहा जौनपुर सदैव से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है और यहाँ के विद्यार्थी देश-विदेश में जौनपुर का नाम रोशन कर रहे हैं आगे उन्होंने बताया ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिस क्षेत्र में जौनपुर के लोग अपना योगदान ना दे रहे हों।
नई शिक्षा नीति 2020 के विषय में भी उन्होंने विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि प्रत्येक विद्यार्थी प्रशासनिक सेवा या डॉक्टर, इंजीनियर ही बने नई शिक्षा नीति का मूल मंत्र है कि जो विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अव्वल हो उसे क्षेत्र में उसे दक्ष किया जाए जिससे वह समाज निर्माण में अपना योगदान दे सके यदि किसान है तो वह अपनी खेती वैज्ञानिक ढंग से कर सके, यदि वह कोई परंपरागत व्यवसाय से जुड़ा हुआ हो तो वह उस विषय में दक्षता को प्राप्त करें ऐसा नई शिक्षा नीति का ध्येय है।

माननीय सचिव जी ने कहा विद्यार्थी अपने गौरवशाली परंपराओं को संजोते हुए अपनी संस्कृतियों को ध्यान में रख अपने-अपने क्षेत्र में देश निर्माण में योगदान करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली परंपराओं और संस्कृतियों को संरक्षण की आवश्यकता है अध्यापक और विद्यार्थी इस दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद में परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में हो रहे बदलावों पर भी विशेष जोर दिया उन्होंने कहा पहले महीनों में परीक्षाएं होती थी लेकिन अब हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिनों में इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 दिनों में संपन्न हो जाती है और 14 दिनों में ही परिणाम घोषित कर दिया जाता है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने भी जोर देकर कहा कि 58 लाख बच्चों की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई गई जो ऐतिहासिक है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और अन्य सुधारात्मक कार्यवाहिया निरंतर की जा रही हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद अब अन्य बोर्ड से पीछे नहीं रहा। साथ ही साथ उन्होंने कहा माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के लेखन शैली में सुधार हेतु शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे विद्यार्थी लेखनकला कल में दक्ष हो सके और प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना स्थान बना सकें।
इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु उन्होंने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया और कहा पर्यावरण अगर स्वस्थ रहेगा तो हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु हमें वृक्षारोपण करना होगा और प्लास्टिक आदि का प्रयोग खत्म करना होगा जिससे हमारी धरती मां स्वच्छ और साफ हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य श्री अखिलेश्वर शुक्ला ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर एवं श्रीमती मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय पूर्व प्रबंधक राजा श्री कृष्णा इंटर कॉलेज तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य गण अध्यापक गण विभिन्न संस्थाओं के समाज सेवक छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे विद्यालय के मुक्त आयोजन में डॉ विश्वनाथ ने कार्यक्रम का संचालन किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्य राम प्रजापति ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अशोक तिवारी अशोक मिश्रा प्रेमचंद अंजनी कुमार श्रीवास्तव रमेश चंद संतलाल राजेश श्रीवास्तव बड़े बाबू श्रवण तिवारी अखिलेश मौर्या सुभाष मिश्रा तथा सभी विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी बहुत ही सहयोग पूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया कार्यक्रम में श्री सुधाकर उपाध्याय,

अनिल उपाध्याय, डॉक्टर सुभाष सिंह ओम प्रकाश साहब अखिलेश पांडे ए श्री विनय कुमार सिंह शिक्षक संघ के पूर्व एमएलसी श्री प्रमोद कुमार मिश्रा जी भी उपस्थित रहे,पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष श्री राम दयाल द्विवेदी जी एवं नगर पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक श्रीमान महेंद्र मिश्रा जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही!

Previous Post

पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

Next Post

सीबीआई ने घोषित किया जौनपुर के नौ पुलिस कर्मियों पर इनाम

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सीबीआई ने घोषित किया जौनपुर के नौ पुलिस कर्मियों पर इनाम

सीबीआई ने घोषित किया जौनपुर के नौ पुलिस कर्मियों पर इनाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.