• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आप सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: गिरीश चंद

It is our responsibility to provide better health facilities to all of you: Girish Chand

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 25, 2022
in Jaunpur
0
आप सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: गिरीश चंद
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आप सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: गिरीश चंद

-राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने मेहरावां में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्घाटन किया

-जनपद में 3,028 मरीजों का पंजीकरण, 481 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने, 1830 लोगों की कोविड जांच हुई

संकल्प सवेरा जौनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेहरावां में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने उद्घाटन किया।  उन्होंने मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। एक्स-रे मशीन, लैब, फिजीशियन, सर्जन, महिला रोग, नेत्र रोग, दांत के विशेषज्ञ डॉक्टर सुविधा जरूरी है।

उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ रमेश चंद्रा तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेकानंद कुशवाहा को सीएचसी परिसर से हुए जलभराव को सही कराने, गड्ढों का समतलीकरण करवाने, परिसर की साफ-सफाई करवाने तथा बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी की व्यवस्था में और सुधार करने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन और जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यहां पर मानव संसाधन की कमी है जिसके लिए मांग की गई है। मिलते ही यह सुविधाएं जनता को उपलब्ध करा दी जायेंगी। अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ ने जेई से इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा ताकि उसे शासन को भेजा जा सके।

मेले में कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, परिवार नियोजन के काउंटर लगे हुए थे जिसका मुख्य अतिथि के साथ सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्य अतिथि ने मेले में आए लाभार्थियों से पूछा कि आपने डॉक्टर को दिखाया कि नहीं? आपको दवा मिली कि नहीं? जिस किसी मरीज को दिक्कत हुई वह स्वयं ही उसे बता रहे थे कि फलां जगह आपको ऐसी सुविधा मिल जाएगी।

मुख्य अतिथि के पहुंचने तक मेले में 61 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। आंख, हड्डी के डॉक्टर, फिजीशियन, सभी जांचों की सुविधा थी। आयुष्मान कार्ड, टीबी एवं कुष्ठ रोग के स्टाल लगे थे जहां इसके बारे में जानकारी दी जा रही थी। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।

3,028 का पंजीकरण : मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में रविवार को जनपदभर में कुल 3,028 रोगियों का पंजीकरण हुआ। इसमें से 1,213 पुरुष तथा 1,431 महिला रोगी थे। 384 बच्चे थे। मेले में कुल 481 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 1,830 लोगों की कोविड, 140 की आखों की, 151 लोगों के बुखार की, 51 की मलेरिया की, 100 लोगों के लीवर की, 180 लोगों की सांस संबंधी रोग की, 301 गैस्ट्रो, 294 मधुमेह, 380 त्वचा, 14 क्षयरोग संभावित, 46 लोगों में एनीमिया, 113 लोगों में उच्च रक्तचाप, 112 की प्रसव पूर्व जांच तथा 937 अन्य रोगों के मरीजों की जांच हुई।

Previous Post

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा की अनोखी पहल

Next Post

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए:जिलाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.