लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का लोकार्पण
संकल्प सवेरा, जौनपुर। आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 301वीं जयंती के मौके पर उनकी स्मृति में विधायक रमेश चंद्र मिश्र की विधायक निधि से राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के किनारे मरगूपुर, बदलापुर में नवनिर्मित “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार” और “लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार” के लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने भारत की गौरवशाली संस्कृति, लोककल्याणकारी शासन और सनातन मूल्यों की अमर प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया।
महारानी अहिल्याबाई केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति, करुणा, न्याय और धर्मपरायणता की अद्भुत प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।
काशी से लेकर सोमनाथ तक, उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना की अमिट पहचान हैं। महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, सेवा, धर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व आज भी भारतीय नारी शक्ति और सुशासन के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंचायत मंच गोकरण पटेल, डॉ विकास पाल, उमाशंकर पाल, पवन पाल, राजनारायण पटेल, उदयभान पटेल, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, आमोद सिंह, अंशु मौर्य, राखी सिंह, पुष्पा निषाद, रागिनी सिंह, प्रदीप पटेल, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अमित चौहान, सिकंदर मौर्य आदि उपस्थित रहे।












