• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटे मानव

Humans engaged in preparations for the 36th National Games

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 18, 2022
in Desh-Videsh
0
36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटे मानव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटे मानव

ने तहखाने के छोटे से कमरे से अपनी शुरुआत को याद किया

विवेक चौबे
सूरत, संकल्प सवेरा 18 सितंबर: गुजरात के मानव ठक्कर ने जब 2005 में पहली बार टेबल टेनिस रैकेट थामा था, तो वह मुश्किल से छह साल के थे और टेबल जितने ऊंचा भी नहीं थे।

फिर भी, उन्होंने सूरत स्थित सुफैज एकेडमी में दाखिला लिया, जो तब एक छोटा तहखाना था।

तानों से विचलित हुए बिना मानव ने जल्दी ही इस खेल में महारत हासिल कर ली। वह प्रतिभाशाली और दृढ़ निश्चयी थे, लिहाजा वह पांच साल से भी कम समय में एक आकर्षक यात्रा के लिए तैयार थे।

कुछ समय में ही, उन्होंने जूनियर कैटेगरी और फिर अंडर-21 में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनकर इस खेल के विशेषज्ञों को आश्चर्य में डाल दिया।

अभी भी दुबला-पतला और चश्मा पहनने वाला यह 22 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को अपने अपने दोस्तों और परिवार के समक्ष अपने कौशल का प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहा होगा, जब वह घरेलू मैदान पर 20 सितंबर को 36वें नेशनल गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

हां, यह सबसे आश्चर्य की बात है कि मानव पहली बार सूरत में किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहा है।

एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे मानव ने कहा, “यह सच है। यहां पर यह मेरे लिए पहला बड़ा आयोजन है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। हमारे पास एक अच्छी टीम है और हमें अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है।”

मानव, जिनके पिता विकास एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, स्वीकार करते हैं कि चिकित्सा के आगे खेल कैरियर का चयन करना एक साहसिक फैसला था, जो इतना आसान नहीं था।

उन्होंने खुलासा किया, “मैं 11 साल का था जब मैंने घर छोड़ा था। मुझे घर की याद आ रही थी और मुझे घर का खाना याद आता था। लेकिन जब मैंने अच्छा परफॉर्म करना शुरू किया तो चीजें बेहतर हो गईं। आज, मेरे परिवार के सभी सदस्य खुश हैं कि मैंने अपने सपने का पीछा किया।”

वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले गुजरात के एकमात्र पैडलर मानव के पास अपनी ‘मातृ संस्था’ की यादें हैं और जब भी वह घर आते हैं तो उसी 15×30 फीट बेसमेंट रूम में अपने कोच वाहेद मालूभाईवाला के साथ ट्रेनिंग जारी रखते हैं।

मानव ने कहा, “उस छोटे से कमरे से बहुत सारी भावनाएँ जुड़ी हुई हैं, जहाँ मैंने पहली बार खेलना सीखा था। मेरा अपने पहले कोच वाहेद सर के साथ बहुत ज्यादा जुड़ाव है और मुझे उनके साथ अभ्यास करना अच्छा लगता है।”

मानव ने कोविड महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान इस सुविधा का इस्तेमाल फिटनेस बरकरार रखने के लिए किया। आईओसीएल ग्रेड ए1 अधिकारी ने कहा, “मेरा घर सूफैज एकडमी के बहुत करीब है। मैंने 45 दिनों तक बिना रुके रोजाना 4-5 घंटे अभ्यास किया। इससे मुझे खेल के संपर्क में रहने और फिट रहने में मदद मिली।”

मालूभाईवाला भी अपने शिष्य की प्रगति को देखकर खुश हैं। उन्होंने “मानव को जीवन में इतना अच्छा करते देखना खुशी की बात है। वह अच्छी ट्रेनिंग ले रहा है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे और मेरे परिवार को इस बात पर गर्व है कि मानव उस छोटे से कमरे में वापस आता रहता है, जहां से यह सब शुरू हुआ था।”

मानव और उनके सभी समर्थक उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके गृहनगर में होने वाले नेशनल गेम्स के साथ कुछ और खास की नई यात्रा शुरू होगी।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Next Post

बाइक सवार को वैन ने रौदा दो घायल एक की मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बाइक सवार को वैन ने रौदा दो घायल एक की मौत

बाइक सवार को वैन ने रौदा दो घायल एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.