पेड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं- संदीप
संकल्प सवेरा जौनपुर आज 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर जौनपुर युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर ने पॉलिटेक्निक चौराहा निकट स्थित अपने आवास के बगीचे में युवा कांग्रेस के साथी सत्येंद्र कुमार, अमन सोनकर, सभाजीत यादव, राजकुमार, जितेंद्र सोनकर, जगदीश प्रजापति के साथ कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा भविष्य हमारी पीढ़ियों को एक बेहतर व स्वस्थ जीवन मिले इसके लिए प्राकृतिक संतुलन बना रहना चाहिए, पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ उनको स्वच्छ भी बनाते हैं। इसके बिना कोई भी अपने जीवन की संभावना नहीं कर सकता है। इसलिए लोगों को पेड़-पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
लेकिन वर्तमान में लोग अपने भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए जंगल काटकर इस धरती को पेड़ विहीन बना रहे हैं। जिसका दुष्प्रभाव हम प्राकृतिक आपदाओं के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे अगर कम होते गए तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और अधिक पैदा होने लगेगी। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है। समय समय प्राकृतिक हम आगाह करती है, इस लिए अब यही समय है कि हमें पेड़ों के काटे जाने पर रोकने व पेड़ों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए।