• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

16 जनवरी से सूरत के खरवासा में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा का आयोजन

Historical Shiva Mahapuran Katha organized in Kharwasa, Surat from 16th January

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 3, 2025
in Desh-Videsh
0
16 जनवरी से सूरत के खरवासा में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा का आयोजन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में 16 जनवरी से सूरत के खरवासा में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा का आयोजन

डिंडोली-पलसाना रोड पर खरवासा वेदांत सीटी में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे

5 जनवरी को कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और 12 जनवरी को कलश यात्रा

कथा स्थल पर जर्मन पंडाल के निर्माण के साथ 200 बीघे में पार्किंग व्यवस्था

रिपोर्ट   विवेक
सूरत: श्री सांई लीला ग्रुप द्वारा आगामी 16 जनवरी से 22 जनवरी तक खरवासा, डिंडोली में आंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के सानिध्य में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और हजारों की संख्या में भावी भक्त स्वयं रूप से सेवा के लिए आ रहे है। इस आयोजन में प्रतिदिन लाखों भाविक भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंचने की उम्मीद है और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए आयोजक सुनील पाटिल और सम्राट पाटिल की ओर से पूरा आयोजन किया जा रहा है।

कथा का आयोजन डिंडोली-पलसाना रोड पर खरवासा स्थित वेदांत सिटी में होने जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक कथावाचक व्यास पीठ से कथा वाचन करेंगे। यहां 200 बीघे के विशाल क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त जर्मन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही भक्तों के लिए 160 बीघे की विशाल पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है ।
सूरत में अंतरराष्ट्रीय श्री पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सान्निध्य में होने वाली भव्य श्री शिव महापुराण कथा के आयोजक सुनील पाटिल एवं सम्राट पाटिल ने कहा कि यह उनका और विशेषकर सूरत एवं गुजरात के शिव भक्तों का सौभाग्य है कि वे श्री शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे हैं। डिंडोली-पलसाना रोड पर खरवासा स्थित वेदांता सिटी में 16 जनवरी से 22 जनवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। यहां जर्मन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सभी प्रकार की सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यहां ठहरने में कोई असुविधा न हो। लाखों लोगों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए, विशाल रसोई सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे खुली रहेगी, यानी भक्त कभी भी महाप्रसादी का लाभ ले सकेंगे।कथा स्थल पर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है और लाखो की संख्या में श्रद्धालु स्वेच्छा से सेवा से जुड़ रहे हैं। यहीं नहीं 16 से 22 जनवरी तक सेवा करने के लिए अब तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं और अभी भी हर दिन बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
पहले दिन से ही रसोई का संचालन:-
श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन की तैयारी के पहले दिन से ही यहां भक्तों के लिए रसोई चल रही है। सेवा के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सेवादारों के लिए सुबह और शाम के भोजन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं बल्कि कथा आयोजन में दिन में 24 घंटे आयोजन स्थल पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया है।
कथा स्थल के दोनों ओर दो किमी की दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था
श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन दस से पन्द्रह लाख श्रद्धालु उमड़ेंगे, इसलिए आयोजकों द्वारा कथा स्थल से दो किमी की दूरी पर दोनों दिशाओं में विशाल पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को अपने वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क करने के लिए 160 बीघे का पार्किंग जोन बनाया गया है। पार्किंग स्थल पर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक भी मौजूद रहेंगे।
धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार :-
सांई लीला ग्रुप द्वारा भव्य एवं दिव्य शिव महापुराण कथा के आयोजन के साथ-साथ मानव सेवा का कार्य भी किया जा रहा है। 29 दिसंबर से कथा स्थल पर रक्तदान शिविर कार्यरत है, जो 15 जनवरी तक चलेगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त रक्तदान कर ईश्वर की भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार के इस कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं।
5 जनवरी को रुद्राभिषेक और 12 जनवरी को भव्य कलश यात्रा
कथा से पहले सांई लीला ग्रुप की ओर से 5 जनवरी को कथा स्थल पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। वहीं ,12 जनवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा की शुरुआत सुबह दस बजे डिंडोली मिलेनियम पार्क स्थित पंचदेवालय मंदिर से होगी और पूर्णाहुति कथा स्थल खरवासा वेदांत सिटी में होगी।

Previous Post

विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप करें तैयार – प्रो. वंदना सिंह

Next Post

जौनपुर में कोहरे से ढकी सड़कें,गलन बढ़ी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में कोहरे से ढकी सड़कें,गलन बढ़ी

जौनपुर में कोहरे से ढकी सड़कें,गलन बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.