संकल्प सवेरा जौनपुर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुट गई है इसी क्रम में आज मुंगराबादशाहपुर के सृष्टि पैलेस में जिलाउपाध्यक्ष संतोष सिंह के अध्ययक्षता में और मल्हनी विधान सभा के सिकरारा कलवारी के राहुल महाविद्यालय में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बूथ विजय अभियान के तहत एक संगठनात्मक बैठक आहूत की गई। जिसकी दोनों जगह मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी सांसद प्रयागराज रही, कार्यक्रम का सुभारम्भ पार्टी के मार्गदर्शक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि ने योगी सरकार की नीति को विस्तार से बताई, उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सब का प्रयास पर कार्य कर रही है, जातिवाद से उठकर सभी के लिए एक समान रूप से मदद पहुंचा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुंगराबादशाहपुर और मल्हनी विधानसभा के विकास की राह में बहुत पीछे कर दिया। मल्हनी को जात पात के राह पर ढकेल दिया और जनता के साथ विश्वासघात किया। भाजपा मल्हनी को विकास की राह पर लाने के लिए संकल्पित है इसी के साथ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय संघर्ष और संकल्प का है राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता आगे आएं और क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाएं इसके लिए हमें हर बूथ पर दृढ़ता के साथ विजय प्राप्त करानी है उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है कि वह भाजपा का सेवक है जो पूरी मेहनत और लगन से सतत पार्टी के लिए कार्य करता रहता है, हमारा मंत्र है “बूथ जीतो और चुनाव जीतो” इसी के साथ हमें कार्य करते रहना है, भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी ने अपनी अध्यक्षीय भाषण देते हुये पार्टी की आगामी कार्य योजना के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।मुंगराबादशाहपुर में कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी और मल्हनी विधानसभा में जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, किरण श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी मल्हनी बृजेश पाण्डेय, सरदार सिंह, सतेन्द्र सिंह फंटू, धनन्जय सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, सुशान्त चौबे, मंडल अध्यक्ष गण नरेंद्र विश्वकर्मा, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, संतोष गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र बिंद दिलीप शर्मा विवेक, शक्ति केंद्र प्रमुख गण, शक्ति केंद्र प्रभारी गण तथा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।