ब्रह्माकुमारी बहनों ने ब्रह्म कुमार व कुमारियों की कलाई पर बांधी राखी।
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन सप्ताह भर चलने वाली पर्व के आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का पेश किया गया। ब्रम्हाकुमारी बहनों द्वारा थाना प्रभारी संतोष शुक्ला सहित भाइयों की कलाइयों पर पवित्रता का दिव्य दृष्टि देकर राखी बांधी गई।कार्यक्रम में सेवा केंद्र की संचालिका अनीता बहन ने गीता ज्ञान मुरली पाठ का संदेश पढ़कर सुनाया तथा शिव बाबा को प्रसाद का भोग लगाया।मुख्य अतिथि मनोरमा दीदी ने रक्षाबंधन पर्व के महत्ता विषय पर प्रवचन देते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई बहनों के संबंध तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह पर्व हमें उस स्लोगन की याद दिलाता है जिसमें कहा गया है कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई एक परम पिता की संतान होने के कारण विश्व की हर जाति धर्म की मनुष्यात्माएं आपस में भाई है।रक्षा सूत्र बांधने का अर्थ है, विकारों और बुराइयों रूपी दुश्मन से हम अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हो। रक्षाबंधन का अर्थ है,आत्मा की सर्वागीण रक्षा है। कार्यक्रम का संचालन दीपा हुआ रजनी बहन ने किया।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, राजमणि भाई, शैलेंद्र साहू, राजेंद्र, दयाराम, ममता, ज्ञानमती, राकेश, किरण व संगीता बहन उपस्थित रहे।