जौनपुर। जिले में बुधवार को 12वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वह मुंबई से अपने निजी वाहन से घर पहुंचा है। इसके पूर्व तीन मिले थे। कुल मिलाकर जिले में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है जिसमें 8 ऐसे ठीक हो चुके हैं। आज के केस को मिलाकर कुल चार कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। बुधवार को मिला कोरोना पॉजिटिव केस खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव का है। यह व्यक्ति मुंबई से 5 मई को अपने निजी वाहन से घर पहुंचा था।