डोभी… जहां की उपजाऊ मिट्टी ने न जाने कितने भारत माता के बीर सपूतों को जन्म दिया। जहां शिक्षा के साथ- साथ संस्कार व संस्कृति की झलक दिखी। जनपद जौनपुर का ऐसा स्थान जिसका लोग अनुशरण करते हैं। उसी धरती पर आज जूनियर हाईस्कूल अमिलिया में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व बृहद पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका वाराणसी स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी बड़े भाई फौजदार सिंह ‘अखिलेश’ के साथ मौका मिला। वहां के प्रधानाध्यापक व समस्त शिक्षक साथियों के साथ- साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मेरे छोटे भाई अमित सिंह व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह टोनी, सन्तोष बघेल, राजीव यादव व पूरी टीम के साथ- साथ वहां उपस्थित डिग्री व इंटर कालेज के सम्मानित प्रबन्धक, प्राचार्य व प्रधानाचार्य साथियों के साथ डोभी क्षेत्र के राजनैतिक ,सामाजिक व प्रबुद्धजनों ने अखिलेश सिंह को जो स्नेह, सम्मान, प्यार और आशिर्बाद दिया उसके लिए तहे दिल से आप सभी का आभार व धन्यवाद। आप सभी सम्मानित लोगो ने फौजदार सिंह अखिलेश को सदन में पहुंचाने का संकल्प लिया। एक बार फिर से दिल से सहयोग साथ व आशिर्बाद देने के लिए धन्यवाद डोभी (केराकत, जौनपुर) आप सब का शरद सिंह (प्रधानाचार्य) मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी सिकरारा जौनपुर