• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

डिजिटल एडिक्शन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा: प्रो. अजय प्रताप सिंह

Digital addiction threat to the future of youth: Prof.Ajay Pratap SinghHey

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 3, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
डिजिटल एडिक्शन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा: प्रो. अजय प्रताप सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

डिजिटल एडिक्शन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा: प्रो. अजय प्रताप सिंह

विश्वविद्यालय में डिजिटल एडिक्शन पर कार्यशाला आयोजित
जौनपुर संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को वेलनेस सेंटर एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “डिजिटल एडिक्शन” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में तेजी से बढ़ रही मोबाइल और इंटरनेट की लत के दुष्परिणामों पर जागरूक करना था।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता वेलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल की लत में अपने जीवन का अमूल्य समय गंवा रही है। किसी भी चीज की लत तब खतरनाक हो जाती है जब वह व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर हो जाए। डिजिटल एडिक्शन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा है ।
उन्होंने बताया कि मोबाइल पर रील्स या गेम्स देखने के दौरान मस्तिष्क से डोपामाइन हार्मोन स्रावित होता है, जिससे क्षणिक खुशी तो मिलती है लेकिन यही प्रक्रिया धीरे-धीरे लत में बदल जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन की सच्ची खुशी अच्छे कार्यों और रचनात्मक गतिविधियों में खोजी जानी चाहिए।
अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि युवा आज मोबाइल की आभासी दुनिया में भटक रहा है, जिससे वास्तविक जीवन से उसका जुड़ाव कम होता जा रहा है। उन्होंने मोबाइल की अति-निर्भरता के कारण बढ़ते साइबर अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की।
वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू त्यागी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समय ही देश के विकास की धुरी है। यदि यह ऊर्जा डिजिटल एडिक्शन में नष्ट होगी तो राष्ट्र निर्माण बाधित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मोबाइल पर अनावश्यक समय गंवाने के बजाय इसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि यदि उनमें डिजिटल एडिक्शन के लक्षण हैं तो घबराने के बजाय परामर्श (काउंसलिंग) लें और समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल को हर समय पास न रखें और अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल एडिक्शन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया, जिससे उन्हें इस समस्या को गहराई से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्र, अर्पित यादव, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post

नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, इलाज़ के दौरान मौत

Next Post

किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.