• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

Did any deer apply mascara in his eye?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 3, 2025
in Jaunpur
0
किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

Oplus_16908288

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

किसी हिरनी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

साहित्य वाचस्पति डॉक्टर श्रीपाल सिंह क्षेम की जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

जौनपुर,संकल्प सवेरा। साहित्य की जब चर्चा होती है साहित्य वाचस्पति डॉक्टर श्रीपाल सिंह क्षेम का नाम आदर के साथ लिया जाता है। उक्त विचार राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी ने नगर स्थित सिद्धार्थ उपवन में साहित्य वाचस्पति दो श्रीपाल सिंह क्षेम की 103वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनके भाई सुधाकर उपाध्याय ने डॉक्टर क्षेम के व्यक्तित्व की चर्चा करते समय बताया था कि क्षेम जी एक कुशल अध्यापक थे जो छात्रों को अपने घर बुलाकर भी पढ़ाते थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय छायावादी कविता का आविर्भाव हुआ। उन्होंने कहा कि साहित्यकार के नहीं रहने पर उसकी रचनाएं समाज में उसे जीवित रखने का काम करती है। दूसरे विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ हा ने साहित्य की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टर क्षेम की कविता पांव में हो थकान, अश्रु भीगे नयन, राह सूनी मगर गुनगुनाते चलो का उद्धरण देते हुए कहा कि डॉक्टर क्षेम अपनी रचनाओं के माध्यम से आज भी लोगों के हृदय में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि जब भी जौनपुर की शिक्षा एवं संस्कृति का इतिहास लिखा जाएगा उसमें टीडी कॉलेज और डॉक्टर श्रीपाल सिंह क्षेम का नाम अवश्य रहेगा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में होने वाले कवि सम्मेलन का शुभारंभ आजमगढ़ से पधारी कवयित्री आराधना शुक्ला ने तुम गेसू संवारा करो मैं दुप्पटे कोना चबाती रहूं। तुम खामोशियां गुनगुनाते रहो मैं तरन्नुम भरा गीत गाती रहूं।। पंक्तियों के माध्यम से श्रृंगार रस की छटा बिखरी। ओज के कवि अतुल वाजपेई ने सर्वोच्च रहेगा कीर्ति केतु मै सवा अरब की ताकत हूं। मैं भारत हूं। मैं भारत हूं। जैसी कविताओं से देशभक्ति की भावना का संचार किया।

हास्य व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर सर्वेश अस्थाना ने किसी नेता से गिरगिट की तुलना करना महापाप है क्योंकि रंग बदलने के मामले में नेता गिरगिट का भी बाप है। जैसी कविताओं से लोगों को ठहाके लगाने के लिए बाध्य कर दिया। गीतों की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले गीतकार डॉक्टर बुद्धि नाथ मिश्र ने जरूरत क्या तुम्हारे रूप को श्रृंगार करने की किसी हिरानी ने अपनी आंख में काजल लगाया क्या ?

के अलावा एक बार जाल और फेक रे मछेरे जाने किस मछली में बंधन की चाह हो। जैसे गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को बुके स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने भी समस्त कवियों को अपनी ओर से अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी रामदयाल द्विवेदी पूर्व प्राचार्य डॉक्टर समर बहादुर सिंह डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, प्रबंधक राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह स्वती मिश्रा डॉक्टर विभा तिवारी सभाजीत द्विवेदी प्रखर बेहोश जौनपुरी

राजीव पाठक, अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, लोलारख दुबे, राम शृंगार शुक्ल, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, सुधीर सिंह, धीरू सिंह ब्लाक प्रमुख, जेपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उदय राज सिंह पत्रकार जेड हुसैन बाबू, कर्मचारी नेता प्रदीप सिंह, डॉक्टर मनोज मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आभार ज्ञापन शशि मोहन सिंह क्षेम तथा संचालन डॉक्टर मधुकर तिवारी ने किया।

Previous Post

डिजिटल एडिक्शन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा: प्रो. अजय प्रताप सिंह

Next Post

जीवन को सही दिशा देता है शिक्षक: प्रो.अजय प्रताप सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जीवन को सही दिशा देता है शिक्षक: प्रो.अजय प्रताप सिंह

जीवन को सही दिशा देता है शिक्षक: प्रो.अजय प्रताप सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.