• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

सुशील को छत्रसाल स्टेडियम समेत तीन लोकेशन पर लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और उनका एक साथी इस समय सागर धनखड़ हत्‍याकांड की वजह से पुलिस रिमांड पर है. जबकि दिल्‍ली पुलिस की क्राइम बांच आज पहलवान को पहले छत्रसाल स्टेडियम और फिर उनके घर लेकर पहुंची, ताकि हर एंगल से जांच हो सके.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 25, 2021
in Desh-Videsh
0
सुशील को छत्रसाल स्टेडियम समेत तीन लोकेशन पर लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच

सुशील कुमार को क्राइम ब्रांच ने 18 दिन बाद गिरफ्तार किया था.

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली,संकल्प सवेरा. देश की राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या  के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमारऔर उनके साथी अजय बक्‍करवाला से दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. इस बीच इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम सुशील कुमार और अजय को सुबह छत्रसाल स्टेडियम, मॉडल टाउन और फिर पहलवान को उनके घर लेकर गई थी. दिल्ली पुलिस की टीम ये जानना चाहती है कि आखिर उस रात क्या हुआ था और क्या सुशील कुमार के संबंध गैंगस्टर से हैं?

यही नहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच यह भी जानना चाहती है कि फरारी के दौरान सुशील कुमार की किस-किस शख्स ने मदद की और वह कहां-कहां गया था. बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहलवान सुशील कुमार के केस को टेकओवर करने के बाद अब एक्शन में आ गई है. सोमवार को नार्थ वेस्ट जिला अंतर्गत मॉडल टाउन थाना से पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया था. पूर्वी दिल्ली स्थित शकरपुर क्राइम ब्रांच की टीम अब इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

पूछताछ में सुशील ने बताई ये बात

इससे पहले दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सुशील कुमार ने बताया कि वह पहलवान सागर धनखड़ को सिर्फ डराना चाहता था, इसलिए पिटाई की थी. यही नहीं, हथियार भी इसीलिए लाए गए थे और इस पूरी घटना का वीडियो खौफ पैदा करने के लिए बनवाया गया था. हालांकि सागर को मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन जब उसकी मौत की सूचना मिली तो मैं भाग गया और 18 दिन तक गायब रहा. इसके बाद दिल्‍ली लौटा

वीडियो सबूतों की विशेष पड़ताल करवा रही है क्राइम ब्रांच

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इन लोकेशन पर लगातार सुशील से उस घटना की जानकारी लेती रही और यह जानने की कोशिश करती रही कि उस दिन सुशील के साथ और कौन-कौन मौके पर मौजूद था. दिल्ली पुलिस के पास जो वीडियो एविडेंस आए हैं जिसमे सुशील खुद डंडे मारते हुए नजर आ रहे हैं, उस वीडियो को भी दिल्ली पुलिस ने वहां पर वेरीफाई करने की कोशिश की. हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी प्रिंस के द्वारा पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि सुशील कुमार के कहने पर ही उस वीडियो को बनाया गया था, जिससे अन्य पहलवानों और स्थानीय लोगों के बीच सुशील कुमार अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए और उन लोगों के बीच खौफ बनाने के लिए बनवाया था

सुशील कुमार बार-बार बदल रहे अपना बयान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और तफ़्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के छत्रसाल स्टेडियम में होने की बात तो कबूली और ये कहा कि यहां पर दो गुटों का झगड़ा हो रहा था और मैं बीच-बचाव करने के लिए यहां पहुंचा था, लेकिन सुशील ने मॉडल टाउन के फ्लैट से सागर धनखड़ और सोनू को लाने की बात कबूल नहीं की. पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस इन जगहों पर सुशील से पूछताछ कर रही थी उस दौरान सुशील कई बार नर्वस हो रहा था और बार-बार अपने बयान बदल रहा था. फिलहाल सुशील और अजय को लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम वापस शकरपुर क्राइम ब्रांच ऑफिस आ गई और सुशील से लगातार पूछताछ जारी है

Previous Post

राइमा सेन ने छत पर कराया था टॉपलेस फोटोशूट

Next Post

योगी सरकार में अरविंद शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
योगी सरकार में अरविंद शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

योगी सरकार में अरविंद शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

October 19, 2026
जागरण की रात, तेरे पुत्र ने पुकारा है………..

जागरण की रात, तेरे पुत्र ने पुकारा है………..

October 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

October 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.