• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन सम्पन्न

Conference of BJP workers concluded

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 21, 2023
in Jaunpur
0
भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन सम्पन्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर नगरपालिका और कचगांव नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन सम्पन्न हुआ

जौनपुर,संकल्प सवेरा । नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के भाजपा प्रत्याशी कपिल गुप्ता के चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सृष्टि पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने आपके नगरपालिका के अध्यक्ष के लिये एक ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने एक लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है। यदि आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद इन्हें प्राप्त हुआ तो यह एक सच्चे समाज सेवक के नाते आप लोगों की सेवा करेगे। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा बाजी मारेगी। भाजपा की योगी सरकार ने यूपी में बहुत विकास कार्य कराया है, इसलिए आम जनता का भाजपा को पूरा समर्थन मिलेगा।

इसी प्रकार कचगांव में चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे निकाय चुनाव को लेकर संचालन समिति में व्यापक रूप से चर्चा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक सभी वर्गों का साथ भाजपा को मिला हुआ है और इस कचगांव निकाय चुनाव में भी प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। हमारी सरकार ने आमजन के हित में कार्य किए हैं भाजपा ने अन्य सरकारों के मुकाबले सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं। ऐसे में पूरी जनता का उन्हें साथ मिलेगा उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में कचगांव नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह का जीत का परचम लहराएगी। यहां पर पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है इसलिये अगर भाजपा का प्रत्याशी जीतता है तो जीतने के बाद नगर पंचायत कचगांव की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके उपरांत नगरपालिका जौनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उसके उपरान्त नगरपालिका प्रत्याशी मनोरमा मौर्या के कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ और वार्डवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शहर को व्यवस्थित व विकसित बनाने के लिए अभी भी बहुत काम करने की आवश्यकता है अभी तक जो 20 साल से नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी है उन्होंने जिस प्रकार से विकास करना चाहिये था उस तरह का विकास नही हुआ है। नगरपालिका जौनपुर भष्ट्राचार की भेंट चढ़ी है इसलिए आप लोगों को चाहिए कि आप अपना निर्णय सोच समझ कर लेते हुए नगरपालिका जौनपुर के प्रत्याशी मनोरमा मौर्या को मौका दें। ताकि ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जिस तरह से विकास का कार्य कर रही है अगर आप लोग भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का कार्य किया तो शहर जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार कार्य करेगी तो मेरा वादा है कि शहर का ज्यादा से ज्यादा विकास का कार्य होगा।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मनोरमा मौर्य और इनके पति रामसूरत मौर्य भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं और इनका भाजपा के प्रति समर्पण अत्यंत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है। रामसूरत मौर्य जिस तरह सभासद रहते हुये अपने वार्ड का विकास किये है, अगर इनकी पत्नी मनोरमा मौर्य जीत गई तो उसी तर्ज पर विकास कि गंगा बहा देगी।

Previous Post

संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंंखलाओं का आयोजन

Next Post

धूप और बारिश से बचाएगा छाता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन सम्पन्न

धूप और बारिश से बचाएगा छाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.