स्वस्थ जीवन के लिए साफ सफाई अत्यंत जरूरी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र

संकल्प सवेरा जौनपुर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सा में स्वच्छता पकवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने कहा स्वच्छता केवल शरीर के साफ होने से नहीं आती है बल्कि घर के अगल-बगल सफाई करने से आती है!
उक्त बातें विद्यालय के बच्चों को बताई गई और बच्चों को बताया कि अपने घर के आस पास साफ सफाई करें!केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहां की प्रतिदिन घर के आसपास सफाई करने से बीमारियां नहीं आती क्योंकि गंदगी कारण है बीमारियां फैलती हैं!विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि पेड़ पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध
और बारिश कराने में सहायता मिलती है ! इस कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह नरेंद्र चौधरी पल्लवी विश्वकर्मा एवं सजल कुमार उपस्थित रहे संचालन डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर
सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने किया












