• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमे और रिकवरी का आदेश

Case and recovery order against ineligible ration card holders

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 22, 2022
in Desh-Videsh
0
05 जुलाई से 15 जुलाई तक कार्ड धारकों को मिलेगा निःशुल्क गेहूॅं व चावल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमे और रिकवरी का आदेश

पेंशन की वजह से इनके कार्ड नहीं होंगे रद्द

31 मई के बाद जांच में पाए जाने वाले अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि अभियान के दौरान जिस गांव का राशन कार्ड रद्द होगा। उसी गांव के पात्र परिवार को इसे वरीयता के आधार पर दिया जाएगा

देहरादून, संकल्प सवेरा। प्रदेश में फर्जी एवं अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ एक जून से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 या आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य के निर्देश के बाद शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को जारी आदेश के मुताबिक 31 मई के बाद जांच में पाए जाने वाले अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी जबकि अभियान के दौरान जिस गांव का राशन कार्ड समर्पित व रद्द होगा। उसी गांव के पात्र परिवार को इसे वरीयता के आधार पर दिया जाएगा

यदि उस गांव में पात्र परिवार नहीं मिलता है तो पड़ोसी गांव के पात्र परिवार को पात्रता के आधार पर दिया जाएगा। पूरे जिले से जितने कार्ड समर्पित एवं रद्द होंगे उन्हें उसी जिले के संबंधित क्षेत्रों के पात्र परिवारों को चिन्हित कर जारी किया जाएगा। एक जिले के राशनकार्ड की रिक्ति को किसी भी स्थिति में अन्य जिलों में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा

पेंशन की वजह से इनके कार्ड नहीं होंगे रद्द 

आदेश में कहा गया है कि वृद्धावस्था, किसान निधि, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन धारकों के कार्ड पेंशन की वजह से रद्द नहीं होंगे। वृद्धावस्था, किसान निधि, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग पेंशन 1500 मासिक तय की गई है, जो इसी वर्ष एक अप्रैल से लागू है। खाद्य विभाग के शासनादेश के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशनकार्ड के लिए पात्रता के मानक जारी किए गए हैं। जिसमें परिवार की कुल मासिक आय 15,000 का मानक हैं। जबकि समाज कल्याण विभाग के शासनादेश के अनुसार 1500 मासिक पेंशन  की दर से पूरे वर्ष के 18,000 बनते हैं। फलस्वरूप किसी भी वृद्धावस्था, किसान निधि, विधवा, परित्यकता, दिव्यांग पेंशन धारक के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशनकार्ड से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न नहीं होती

दुकानों में पात्रता व मासिक आय भी होगी प्रदर्शित 

सरकारी राशन की दुकानों के बाहर प्राथमिक परिवार, अंत्योदय एवं राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल होने के लिए उनकी पात्रता एवं मासिक आय का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उचित दर की दुकान पर टोल फ्री नंबर 1967 का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के तहत गली, मोहल्लों या गांव में आवागमन करने वाले घरेलू गैस वितरण के वाहनों, नगर पालिकाओं के कूड़ा उठाने वाले वाहनों व ग्राम पंचायत भवनों व पेट्रोल पम्पों व अन्य सार्वजनिक पटलों सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अभियान को सफल बनाने की कार्रवाई की जाएगी।

शासनादेश में देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने अपात्र राशन कार्ड को लेकर चलाए गए अभियान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद भी इस संबंध में जीओ नहीं हुआ। इस पर शुक्रवार को उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर इस पर नाराजगी जताई News by Amar ujala portal
Previous Post

सरकार ने पेट्रोल पर 8 तो डीजल पर 6 रुपये घटाएं,200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी

Next Post

यहां करोड़पति छह साल से ले रहा था सरकारी अनाज, अब आई अक्ल ठिकाने

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यहां करोड़पति छह साल से ले रहा था सरकारी अनाज, अब आई अक्ल ठिकाने

यहां करोड़पति छह साल से ले रहा था सरकारी अनाज, अब आई अक्ल ठिकाने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.