पूरे शान से हर घर लहराएगा तिरंगा : ज्ञानप्रकाश सिंह
भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष को 25 हजार तिरंगा सौंपा
संकल्प सवेरा जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रगतिशील भारत के आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह
को समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ने 25 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह हर घर तिरंगा को घर पहुचाने के लिए अपने कार्यकर्तओं को पूरे जोश के साथ इसमें सहयोग करने की अपील की है। जिले के भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी और तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के
द्वारा हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारी मात्रा में सौंपा जा रहा है। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने 25 हजार तिरंगा झंडा को जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह को सौंपा है। ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा का कार्यक्रम समस्त जनपदवासी और देशवासी उल्लास के साथ मनाएंगे।