• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uncategorized

आपबीती, सालों से कोयला ढोती बच्ची की…’जो खाऊं, कोयले जैसा लगता है’

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 16, 2019
in Uncategorized
0
आपबीती, सालों से कोयला ढोती बच्ची की…’जो खाऊं, कोयले जैसा लगता है’
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजकुमारी की तरह इठलाती हुई दावत में पहुंची. वहां खस्ता कचौरियों, भुने गोश्त, लजीज सालन और शीर-खुरमे की गमक फैली थी.

पिछले साल की बात है. जिस कारखाने में काम करती हूं, वहां के ठेकेदार ने हम बच्चों को दावत पर बुलाया. उसकी बेटी की सालगिरह थी. सब कोई न कोई तोहफा दे जा रहे थे- पेंसिल का डिब्बा, चुंबक वाली तस्वीर, रंगीन चूड़ियां, कान के बूंदे, कम दामोंवाला भड़कीला दुपट्टा… मैं क्या दूं? मां ने कहा- अभी ऐसे ही चली जा. जब पगार आएगी, कुछ खरीद लाएंगे.

मैंने अपने सबसे शानदार कपड़े पहन रखे थे. कई साल पहले ईद पर ली गई सलवार-कमीज. धुलकर वो बदरंग हो चुकी थी लेकिन पैबंद लगे कपड़ों से बेहतर ही थी. राजकुमारी की तरह इठलाती हुई दावत में पहुंची. वहां तलती कचौरियों, भुने गोश्त, लजीज सालन और शीर-खुरमे की गमक फैली थी.

जितनी भी देर इंतजार किया, मैं सिर्फ और सिर्फ खाने की बात सोचती रही. प्लास्टिक की प्लेटों में भर-भरकर खाना लिया. पेट भरने के बाद थोड़ा बांधकर घर लौटी. रात अम्मी की भी दावत हुई. अगली सुबह बची पूरियां और सालन खाकर भट्टी पहुंची.

उस दोपहर हमने पिछली रात की दावत की बात की. उसके बाद की दोपहर भी रात की सालन के साथ चिम्मड़ हो चुकी रोटियां खाते हुए हमने उसी खाने के चटखारे लिए.

हमने खूब कहानियां गढ़ीं कि वो रोज मक्खन के साथ रोटियां खाती है (फोटो- प्रतीकात्मक)

जिस बच्ची का जन्मदिन था, उसके बारे में खूब बातें हुईं. सबने अपनी समझ से खूब किस्से सुने-उड़ाए. कि वो रोज मक्खन के साथ रोटियां और घी में तर गोश्त खाती है. कि थाली का खाना खत्म हो जाए, इसके लिए उसकी अम्मी बार-बार झिड़कती है. कि वो रोज स्कूल जाती है और स्कूल से लौटकर फिर पढ़ती है.

मैं कभी स्कूल नहीं गई. एक ही बार स्कूल जाना हुआ था, जब अपने पड़ोसी के छोटे बेटे को स्कूल छोड़ना था. बदले में मुझे नाश्ता मिला था.

दो सालों से कारखाने में अम्मी की मदद कर रही हूं. मैं हाथों और फावड़े से कोयले की ढेरियां बनाती हूं और अम्मी उन्हें ले जाती है. ढेरियां बनाते हुए अम्मी की तरफ देखती हूं कि वो कैसे फिरकनी की तरह यहां से वहां दौड़ती रहती है.

कारखाने में काम करने के कारण गोरी-चिट्टी मेरी अम्मी का रंग कोयले में घुलमिल गया है. मक्खन के मानिंद मुलायम हाथों पर धूल, कोयले और लाचारगी की सख्ती है.

पिछले हफ्ते अम्मी सिर पर भारी बोझ संभाले चली जा रही थी तभी पैर फिसला और सारी की सारी ईंटें भरभराकर उसके पैर पर गिर पड़ीं.

तब से अम्मी बिस्तर पर ही हैं. हम उसे अस्पताल भी नहीं ले जा सके. ठेकेदार वैसे तो नेक आदमी है लेकिन घायल मजदूरों का इलाज कराने से साफ मना कर देता है. हमारी गुजारिश पर उसने इतनी रियायत दे दी कि अम्मी की गैरमौजूदगी में मुझे हल्के काम मिलेंगे और तनख्वाह अम्मी की. तब से कारखाने के सारे बच्चे मुझसे नाराज दिखने लगे हैं. दोपहर में खाने की छुट्टी में कोई साथ नहीं बैठता. मैं अकेली खाती हूं और फिर काम में लग जाती हूं.

लगातार काम करते हुए खुद मैं भी कोयला हो गई हूं. कोयले की किरचें हाथ-पैरों में चुभती हैं.

आंखों में जलन रहती है. हाथ-पैर-कंधे सब दर्द करते हैं. दर्द और थकान से रात को नींद नहीं आती. सुबह नींद लगती ही है कि फैक्टरी का सायरन बज जाता है. अम्मी बेमन से ही हौले-हौले मुझे हिलाती है और मुंह धुलवाकर रात की एक रोटी खाने दे देती है. दो साल पहले दिन की शुरुआत अलग होती थी. रात में चाहे जल्दी सो जाऊं, सुबह देर तक सोती रहती. अम्मी आवाज दे-देकर हलाकान हो जाती. अब्बू सिर पर हाथ फेरकर फैक्टरी जा चुके होते.

जब हांडी पकने की खुशबू आती, तब जाकर जागती. कुछ खाकर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलती और भूख लगने पर ही घर की ओर पलटती.

कारोबार में घाटे के बाद सब बदल गया. अब्बू मजदूरी करते हैं. अम्मी और मैं कारखाने जाते हैं.

मुझे चटनियां खूब पसंद थीं- आम की, करौंदे की, अमोटा की. अम्मी हर मौसम के खट्टे-तुर्शीले फल-सब्जियों की चटनी बनाती और थाली में धर देती.

पेट भरा हो या अम्मी से गुस्सा रहूं- चटनी देखते ही मैं मान जाती. बीते इतवार अम्मी ने करौंदे की चटनी बनाई. पहला निवाला मुंह में डालते ही पानी पीना पड़ा. मुंह में रेत और कोयले का स्वाद था. दांत साफ करके लौटी. दोबारा खाने बैठी. दोबारा वही किरकिराहट. कोयला और धूल मुंह और आंखों से होते हुए भीतर तक पहुंच गई है. जो भी खाऊंगी, निवाला कोयले का हो जाएगा.

शपला नाम है मेरा. हमारे मुल्क का सबसे खूबसूरत फूल. चांद सा सफेद. खरगोश सा मखमली. मुझपर कोयले की इतनी गहरी परत चढ़ चुकी है कि अब अपना नाम बताते झेंप लगती है.

(शपला की तस्वीर और कहानी फेसबुक पेज GMB Akash की इजाजत से ली गई है. कहानी में थोड़े बदलाव किए गए हैं.)

Previous Post

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, वापस लेना चाहता है केस

Next Post

बस मुझे तो करवा चौथ का इंतजार है: डॉ भावना शर्मा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बस मुझे तो करवा चौथ का इंतजार है: डॉ भावना शर्मा

बस मुझे तो करवा चौथ का इंतजार है: डॉ भावना शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.