• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

भाजपा में हलचल एक और नेता का इस्तीफा, सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी

Another leader resigns in BJP, preparations for major reshuffle in government and organization

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 25, 2021
in Desh-Videsh
0
भाजपा में हलचल एक और नेता का इस्तीफा, सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

शिमला,संकल्प सवेरा हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हार ने भाजपा में हलचल पैदा कर दी है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे कृपाल परमार ने इस्तीफा दे दिया था, वहीं अब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिरमौर जिले के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भी इस्तीफा दिया है। अपने इस फैसले के लिए पवन गुप्ता ने सीएम दफ्तर में तैनात एक अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। गुप्ता के इस्तीफा देने के अंदाज से भी पार्टी की किरकिरी हुआ है।

पवन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा अपलोड किया और कहा कि वह बीते 6 महीने से उत्पीड़न का शिकार हैं। उपचुनावों में हार से उबरने की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा के लिए यह करारा झटका है और इससे अंतर्कलह उजागर हो गई है। जो एक साल बाद ही होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज अच्छा संकेत नहीं है

इस बीच शिमला में भाजपा की तीन दिवसीय मंथन बैठक बुधवार को शुरू हुई है, जिसमें हार के कारणों पर चर्चा हो रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में उम्मीदवारों के अहंकार, गलत व्यक्ति को टिकट मिलना, मंडी में वीरभद्र परिवार के प्रति सहानुभूति और कुछ संगठन के लोगों की निष्क्रियता जैसे कारणों से उपचुनाव में हार का कारण बताया गया है। यही नहीं पार्टी अब राज्य सरकार की कैबिनेट में फेरबदल से लेकर संगठन तक में तब्दीली पर विचार कर रही है। इस बारे में डिटेल रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उसे हाईकमान को भेजा जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला होगा, लेकिन किसी भी तरह के बदलाव से फिलहाल इनकार नहीं किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब एक दर्जन निगमों के चेयरमैन को हटाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के कई महासचिव और उपाध्यक्ष भी निशाने पर हैं। बुधवार को शुरू हुई बैठक में राज्य के प्रभारी अविनाश राज्य खन्ना, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप शामिल हैं। जुब्बल कोटखाई सीट पर चेतन बरागटा की बगावत को न संभाल पाने का आरोप भी कुछ नेताओं पर लग रहा है।

इसके अलावा फतेहपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद कृपाल परमार को टिकट न मिलना भी एक वजह माना जा रहा है। बता दें कि कृपाल परमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं परमार ने कहा कि हार की वजहों को लेकर वह कोई इनपुट नहीं दे पाएंगे

उपचुनाव में झटके से इतना परेशान क्यों है भाजपा

दरअसल हिमाचल प्रदेश में यूपी, बिहार जैसे राज्यों की तरह बहुत ज्यादा सीटें नहीं है। महज 68 सीटों वाली विधानसभा में एक साथ तीन पर हार का सामना करना बड़ा संदेश है। इसके अलावा छोटा राज्य होने के चलते तीन सीटों पर हार की हवा दूसरे क्षेत्रों में फैलने की आशंका ज्यादा होती है।

ऐसे में भाजपा हार से ज्यादा उससे बनी धारणा को लेकर चिंतित है। यूं भी प्रदेश में हर 5 साल पर सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है। ऐसे में भाजपा इस उपचुनाव की हार को गंभीरता से ले रही है ताकि उसका रिपीट मिशन किसी भी तरह फेल न हो सके

Previous Post

43 वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

Next Post

‘औरा’ के साथ ‘एवेंजर्स’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
‘औरा’ के साथ ‘एवेंजर्स’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

'औरा' के साथ 'एवेंजर्स' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

May 14, 2026
प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

May 14, 2026
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

May 14, 2026
प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

May 14, 2026
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

May 14, 2026
प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

May 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.