धर्मापुर शिव मंदिर पर हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक।
गौराबादशाहपुर।रविवार शाम को धर्मापुर के शिव मंदिर पर सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए आगनबाड़ी कार्यकत्रियो की एक आवश्यक बैठक आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हम आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों को 62 वर्ष में ही रिटायर कर रही है , जो कि गलत है। हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की यह मांग है कि हम लोगो का भी कार्यकाल 62 वर्ष से बढाकर 65 वर्ष तक किया जाय तथा रिटायर के बाद 1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाय।
जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने बताया कि आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने इस संदर्भ में याचिका दायर की है। इसी संदर्भ में हम सभी जिले की महिला आंगनवाड़ी कर्मचारियों का संगठन इस मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने धर्मापुर से कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नगीना यादव को नियुक्त किया।
इस बैठक में आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी लीलावती देवी, चनतारा देवी, किरण यादव, साधना देवी, रेखा देवी, श्यामा पाल, सुभद्रा देवी उपस्थित रही।