स्वभाषा, स्वराष्ट्र का सदा करें सम्मान,
इनसे अपनी उन्नति इनसे ही पहचान।
माना सब भाषाएं हैं, जग में एक समान,
सबका आदर किजिए, रखिए सबका ज्ञान।।
पर निज भाषा को देवें जीवन में स्थान,
हिंदी, हिन्दुस्तान का सदा बढावे मान।।
निज भाषा की उन्नति, समृद्धि, उत्थान।
से ही होगा राष्ट्र ये उन्नत और महान।।
साधना मिश्रा