आकाश बने किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने जारी की सूची
संकल्प सवेरा सिकरारा। क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के युवा कार्यकर्ता आकाश मिश्र(सनी) को जिला अध्यक्ष द्वारा सिकरारा मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय द्वारा 13 सितंबर को जारी सूची में आकाश को मल्हनी विधान सभा के सिकरारा मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस मनोनय पर श्री मिश्र ने कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मदारी पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों पर समर्पित भाव से कार्य करेंगे। मनोनय की सूचना पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनके घर पहुँच कर बधाई दी।