गांव के तीन लोगों सहित दो रिस्तेदार की मौत एक घायल के साथ गांव में पसरा सन्नाटा ।
गांव के घरों के नहीं जले चूल्हे, गांव में छाया मातम
गांव में सिर्फ सिसकियां ही सुनाई दे रही है ।
संकल्प सवेरा,सिकरारा : क्षेत्र के बाकी गांव में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत एक के घायल से मातम पसरा हुआ है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि सड़क दुर्घटना ने ऐसी आफत गिराई कि ताउम्र भुलाया न जा सकेगा।
गांव के घरों के चूल्हे नहीं जले। घटना की सूचना मिलते ही उनके घर ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह मौक़े पर पहुच के पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया व घटना की पूरी जानकारी ली तथा हर सम्भव मदद का अस्वासन दिया।
लोग उस मंजर को नहीं भूल पा रहे, जब उनके प्रियजनों की लाश आंखों के सामने थी और वे बेबस बने हुए थे। गांव की महिलाएं पीड़ित परिवारों के घर पहुंच ढांढस बंधाने में जुटी थीं तो पुरुषों की जुबां पर हादसे का जिक्र था। हर कोई नियति की क्रूरता को कोस रहा था।
थाना सिकरारा के बांकी गांव से चंदौली के लिए गए बारात से सुबह वापस लौट रहे थे तभी जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह 6:45 बजे बारातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 3 लोग और 2 रिस्तेदार सरायडेंगुर मुंगरबादशापुर की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसकी खबर पहुंचने के बाद से ही पूरा गांव सदमे में है।मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे। कुछ देर रोकने के बाद सभी शवों को एक साथ में ले जाकर जौनपुर रामघाट दाह संस्कार कर दिया गया। हादसे में किसी ने पिता, पति और बेटा खो दिया है तो किसी का दोस्त बिछड़ गया।
हृदय विदारक घटना से मर्माहत ग्रामीण एक-दूसरे को साहस बंधाने में खुद को असहज महसूस कर रहे थे। आलम यह रहा कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा रहा। हादसे के शिकार बृजेश कुमार सिंह उर्फ नन्हकऊ सिंह 45 पुत्र स्व.गोरखनाथ सिंह,सास्वत सिंह उर्फ छोटू 14 पुत्र सुनील सिंह के घर आसपास ही हैं। यहीं से चंद कदम की दूरी पर हौसला प्रसाद मिश्रा 54 पुत्र त्रिवेणी प्रसाद मिश्र का भी मकान है,
वही रिस्तेदार अनुग्रह सिंह 17 पुत्र विवेक सिंह ,प्रभुदेव सिंह 14 पुत्र विवेक सिंह निवासी सरायडेंगुर मुंगराबादशाहपुर दोनो सगे भाई है ,वे भी ब्रेजाकार में सवार होकर बांकी गांव रिस्तेदारी में आ रहे थे।यही से सुबह अपने घर सरायडेंगुर जाते ।हादसे में घायल राजवीर सिंह 18 पुत्र सूरज सिंह निवासी बांकी की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज ट्रामा सेंटर बनारस में चल रहा है ।गांव में सिर्फ सिसकियां ही सुनाई दे रही है । वही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही। लोग घटना का कारण जानने के लिए भी बेकल दिखे।












