• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

कल्याण सिंह के त्रयोदशी में करीब 1 लाख लोग करेंगे भोजन

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में यूपी व केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा, संघ के दिग्गजों के साथ ही आसपास के जिलों की जनता भी पहुंचेगी. यहां 80 हजार से एक लाख लोगों के भोजन की तैयारी की जा रही है

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 31, 2021
in Uttar Pradesh
0
कल्याण सिंह के त्रयोदशी में करीब 1 लाख लोग करेंगे भोजन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा अलीगढ़. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  का त्रयोदशी संस्कार 1 सितंबर को अलीगढ़ के अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में होना है. इसमें प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा, संघ के दिग्गजों के साथ ही आसपास के जिलों की जनता भी पहुंचेगी. इन सभी के लिए 1400 कारीगर भोजन तैयार करेंगे. 700 कारीगरों के साथ राजस्थानी बूंदी लड्डू बनाने का काम शुरू हो चुका है. जानकारी के अनुसार त्रयोदशी संस्कार में 80 हजार से एक लाख लोगों के भोजन की तैयारी की जा रही है.

केएमवी इंटर कॉलेज में जर्मन हैंगर टेंट लगाने का काम जोरों पर है. क्षेत्रीय जनता के लिए रामघाट रोड की ओर से प्रवेश रहेगा, यहां छोटे-बड़े चार पंडाल लगाए गए हैं. कॉलेज रोड की ओर से वीवीआईपी के पहुंचने की व्यवस्था है. छोटे मैदान में लगाए जा रहे टेंट में वीवीआईपी अतिथियों के लिए खाना, स्टेज तथा तीन स्विच कॉटेज बनाए जा रहे हैं. खाने की जिम्मेदारी अलीगढ़ के एक कैटर्स को सौंपी गई है.

कैटर्स पवन वार्ष्णेय के अनुसार 700 कारीगरों के साथ व्यंजन बनाने का काम शुरू हो गया है. हलवाई, पूड़ी बेलने वाली महिलाएं, वेटर, यूटी व सर्विस में 1400 लोग काम पर रहेंगे. अलीगढ़ के साथ मथुरा, आगरा और दिल्ली से कारीगर बुलाए गए हैं, सभी का ड्रेस कोड व काम तय है. बुफे सिस्टम में भोजन स्टील के बर्तनों में होगा, जिसमें पूड़ी, कचौड़ी, बूंदी रायता, मटर पनीर, आलू लटपटे, काशीफल (कद्दू) खट्टा और मीठा, छोले, मटर पुलाव व राजस्थानी बूंदी के लड्डू रखे जाने हैं.

700 कारीगरों के साथ राजस्थानी बूंदी लड्डू बनाने का काम शुरू

त्रयोदशी संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके लिए गांव पिलखुनी के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से दो हेलीपैड तैयार कराए गए हैं. तमाम दिग्गज कारों से भी पहुंचेंगे, धनीपुर हवाई पट्टी से अतरौली तक रामघाट रोड की सफाई के लिए अतरौली, लोधा, गंगीरी व बिजौली ब्लॉक के सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं. नगर निगम व नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी सफाई करने में जुटे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में अभी तक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का आना तय हो गया है. इसके अलावा अन्य तमाम संगठन के शीर्ष पदाधिकारी व वीवीआईपी के आने का भी इनपुट मिला है. इसी अनुसार व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, इससे चप्पे-चप्पे की हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. इसका कंट्रोल रूम केएमवी के अलावा अलीगढ़ में भी रहेगा. अब तक की तैयारियों के क्रम में धनीपुर हवाईपट्टी से लेकर आयोजन स्थल तक को 5 जोन व 12 सेक्टरों में बांटकर एएसपी स्तर के अधिकारी को जोन व सीओ स्तर के अधिकारी को सेक्टर का प्रभारी नियत किया गया है. वहीं जोन स्तर से फोर्स मांगा गया है, जो सोमवार देर रात तक यहां पहुंच जाएगा और मंगलवार को रिहर्सल व ब्रीफिंग के बाद फोर्स की ड्यूटी लगा दी जाएगी

Previous Post

बीएसए ने स्वच्छता और स्कूल चलो अभियान पर दिया बल

Next Post

स्नेहा ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
स्नेहा ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

स्नेहा ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.