कृपाशंकर सिंह ने विद्यासागर सोनकर को गले लगाकर दी बधाई

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर ने मंगलवार को लखनऊ में राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले और बाद में जनपद से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और बधाई दी।
लोगों ने उनसे मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वर्तमान राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने नामांकन से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर विद्यासागर सोनकर के साथ पूर्व में खींची गई तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी।

नामांकन से पहले लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने सोनकर के आवास पर उनसे मुलाकात की और गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने उनके साथ अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की।
दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नामांकन के बाद विद्यासागर सोनकर ने बताया कि नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री और बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे।
नामांकन के बाद बधाई देने वालों में प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री सुनील तिवारी, युवा मोर्चा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सोमवंशी, सुशील सिंह, प्रधानाचार्य राकेश सिंह, शिक्षक नेता रमेश सिंह, विनोद राय, जिला मंत्री भाजपा जौनपुर रविंद्र सिंह दादा, नीरज सिंह, विश्वनाथ मिश्र, राम विलास पाल, राजेश सोनकर, राकेश शुक्ला, दिनेश तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सुभाष शुक्ल समेत अन्य लोग शामिल रहे।











