हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ
संकल्प सवेरा। मैरीज़ हॉस्पिटल के द्वारा नये इंटेसिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटल के डायरेक्टर फा० एम० जॉन पॉल ने स्वागत के शब्दों से की। इसके बाद वाराणसी धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ. यूजिन जोसेफ, डॉ. दीवान, डॉ० मिलिंद, डायरेक्टर डॉ० एम जॉन पॉल, सूरज के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में आये हुए मेहमानों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया।
इसके पश्चात श्री डॉ० मिलिंद के द्वारा बताया गया कि हॉस्पिटल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हम ईनेक्स्ट फोर्टिस के साथ मिलकर विस्तार करेंगे, जिससे आस-पास के लोगों को अनावश्यक रुप से दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह हॉस्पिटल 24×7 घंटे लोगों को अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवा देता रहेगा। यह हॉस्पिटल केवल उपचार का केन्द्र नही होगा बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तत्पश्चात ICU के लिए सब लोगो ने मिलकर आशीर्वाद की प्रार्थना की और रिबन काटा गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप दीवान ने बताया कि हम इस इंटेसिव केयर यूनिट के साथ मिलकर कार्य करेंगे और हम सब मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस ICU के शुरु होने से हम जटिल बीमारियों के उपचार और मरीजों की देखभाल में पहले से अधिक सक्षम हो जायेगे।
अन्त में मुख्य अतिथि डॉ. यूजिन जोसेफ ने कहा कि हम सबको साथ मिलकर इस ICU को आगे बढ़ाना है। इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ICU में चिकित्सा सुविधा को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अन्त में श्री कमलेश जी के द्वारा आये हुए समस्त आगन्तुको को धन्यावाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर ICU के सदस्य, चिकित्सक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












