राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर
संकल्प सवेरा, जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से रविवार को पंचायत भवन मरगूपुर में सुझाव सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक मजबूत करने तथा सभी वर्गों को साथ जोड़ने पर चर्चा हुई। जिसमें 5-6 गांवों के सम्मानित जनों ने सहभागिता रखी।
कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष नवीन सिंह , सचिव राना सिंह. अरुण सिंह प्रधान समाजसेवी महेंद्र सिंह. उमाशंकर तिवारी. विनोद तिवारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाए। उनके कार्यों और समस्याओं को समझकर समाधान कराने का प्रयास किया जाए। संगठन से जुड़े लोग समाज के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहें।
अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि संगठन बूथ से लेकर जिले तक मजबूती से काम कर रहा है। सभी वर्गों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। युवाओं के हित में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। गांव से लेकर जिले तक किसी भी युवा या आमजन को आवश्यकता होने पर उसके संघर्ष और सुख-दुख में साथ दिया जाएगा।
समाजसेवी महेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थापक, संरक्षक और अध्यक्ष के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। संघर्षशील, कर्मठ और मेहनती लोगों को संगठन के साथ लाकर राष्ट्रवादी नौजवान सभा को जिले से प्रदेश स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
आजाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र के युवा लगातार संगठन के संपर्क में हैं। उनके सुख-दुख में शामिल होकर जरूरत के समय हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। वहीं प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग के लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाती है। स्थानीय स्तर पर समाधान न होने पर संस्थापक धनंजय सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह अध्यापक, सुनील सिंह, अमरीश सिंह प्रधान, विवेक सिंह सहोदरपुर, राकेश सिंह चौखड़ा, उदय सिंह स्वामी, चंचल सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे।














