देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया
मोदी सरकार योगी सरकार के विकास कार्यों को जनता ने समर्थन दिया।
जौनपुर, संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय महासचिव, श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संघ भारत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि आज भी देश में भाजपा लहर मोदी लहर चल रही है जिसका परिणाम आज पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनी, आसाम में भाजपा सरकार बनी, पांडिचेरी में भाजपा गठबन्धन सरकार बनने में जनता ने भाजपा मोदी सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए इन प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दिया।
देश में भाजपा की लहर चल रही है और नितिन नवीन जी, नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, योगी आदित्यनाथ जी के रैली में जनता ने विशाल जनसमर्थन देकर साबित कर दिया कि भाजपा ही राष्ट्रहित में कार्य करती हैं और अखण्ड भारत का सम्मान बढ़ा रही है।
बच्चा भईया ने कहा कि जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है और भाजपा सरकार के विकास कार्यों का साथ दिया।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में मैने भी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार किया और भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल में बनी। पश्चिमी बंगाल की जनता ममता सरकार की तुष्टिकरण नीति से नाराज थी ममता सरकार की अत्याचार व भ्रष्टाचार नीति को बंगाल की जनता ने सबक सिखाया।
बच्चा भईया ने कहा कि आज देश के सर्वाधिक प्रदेश में भाजपा सरकार हो चुकी हैं अब बचे हुए राज्यों में भी मोदी सरकार के कार्यों के बल पर आगामी चुनावों में वहां भी भाजपा सरकार बनेगी।












