धनंजय सिंह के मनाने पर 24 घंटे बाद मृतक आजाद का हुआ रामघाट पर अंतिम संस्कार
पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुपम कुंवर सिंह घंटे की लंबी वार्ता के बाद शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए
जौनपुर, संकल्प सवेरा। बड़उर गांव में युवक की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने घर के सामने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया । जिसके बाद प्रदेश के राज्यमंत्री व डीएम एसपी विधायक पुर्व सांसद ने पहुंचकर शोक संवेदना जाताई है और कार्रवाही का आश्वासन दिया जिसके 24 घंटे बाद मृतक का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद आजाद का शव मिलने के बावजूद परिजन आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार करते रहे। आखिरकार प्रशासन के आश्वासन और लंबी वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
बडऊर गांव निवासी रामलखन के पुत्र आजाद की शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार शाम करीब 5.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। रविवार सुबह तक शव घर पर रखकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। परिजनो ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर नहीं होगा तब तक हम लोग अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने परिजनों से करीब एक घंटे तक वार्ता की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अङे रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद सिंह पुलिस अधीक्षक अनुपम कुमार सिंह और शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मांग थी कि मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। हत्या आरोपी का एनकाउंटर हो। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे
इसके पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुपम कुंवर सिंह घंटे की लंबी वार्ता के बाद शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
इसके बाद शाम करीब 5 बजे के बाद रामघाट पर मृतक के पिता ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना रहा, हालांकि प्रशासन की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित रही।













