स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत
चंदवक, संकल्प सवेरा जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम स्टेट बैंक के पास खलियाखास गांव के सामने स्कूटी सवार महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही ट्रेलर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहा पति बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
रामदेवपुर गांव निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी 27 वर्षीय काजल को स्कूटी से लेकर वाराणसी दवा दिलाने गया था। वापस घर लौटते समय करीब साढ़े पांच बजे चंदवक स्टेट बैंक के समीप खलियाखास गांव के सामने पहुंचा ही था कि स्कूटी असंतुलित हो गई जिससे पीछे बैठी पत्नी नीचे सड़क पर गिर गई। उसी वक्त वाराणसी की तरफ से ट्रेलर आ गया ,
जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी,उसकों एक पुत्री 6 वर्षीय श्रेया व एक पुत्र 4 वर्षीय वंश है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।













