21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा
जौनपुर,संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरती और जौनपुर जनपद आगामी 21 अप्रैल से पूरी तरह सनातन धर्म के रंग में रंगने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक, श्रद्धेय शिवानंद भाई श्री महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कलेक्ट्री कचहरी स्थित पत्रकार संघ भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान, सनातन धर्म के ध्वजवाहक और जनमानस के प्रिय शिवानंद महाराज ने इस वृहद आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जौनपुर के इतिहास में अपनी तरह का अनूठा और ऐतिहासिक संगम होगा।
प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक।
व्यवस्था: कथा पांडाल में एक साथ 10,000 श्रद्धालुओं के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।

कथा के प्रत्येक दिन आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का विशेष प्रबंध रहेगा।
महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। जौनपुर की धर्मपरायण जनता पिछले काफी समय से इस पल की प्रतीक्षा कर रही थी। बीआरपी इंटर कॉलेज का विशाल मैदान अब श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार है।
स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। 21 अप्रैल से शुरू होने वाला यह भक्ति का महाकुंभ शहर में आध्यात्मिक चेतना का नया संचार करेगा।












