पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह
संकल्प सवेरा काशी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के विकल्प के रूप में “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की प्रस्तुति से समाज के एक वर्ग की भावनाएँ आहत होती हैं, जो किसी भी जिम्मेदार परीक्षा प्रणाली के लिए उचित नहीं मानी जा सकती।
प्रतियोगी परीक्षाओं का उद्देश्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर देना होता है, इसलिए प्रश्नपत्र तैयार करते समय सामाजिक संवेदनशीलता और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी समुदाय या वर्ग की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री का शामिल होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अवधेश सिंह का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।













