• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण

Third phase of 'Project Amrit' of Nirankari Mission

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 21, 2025
in Jaunpur
0
निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण

*स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की ओर एक सार्थक कदम*

जौनपुर ,संकल्प सवेरा  अमृत’कार्यक्रम के तहत ‘स्वच्छ जल,’ ‘स्वच्छ मन’, परियोजना को साकार रूप देने के लिए ‘ गोमती नदी के तट, ‘रामघाट’, को स्वच्छ करने का कार्य प्रातः 7:00 बजे* *से 10:00* बजे तक संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं द्वारा अमरनाथ विश्वकर्मा (क्षेत्रीय संचालक) जी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसके अलावा अमृत परियोजना का क्रियान्वयन जौनपुर जोन के सभी शाखाओं में किया जाएगा। यह जानकारी जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव जी ने स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल जी को दिया।

इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के, संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 23 फरवरी 2025 को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना नदी के छठ घाट, आई.टी.ओ., दिल्ली पर किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके।

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इसी प्रेरणा के साथ, इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे।

संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी अक्सर यही प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

Previous Post

ज्योति सिंह बनी खानापट्टी गांव की प्रधान, 92 मतों से जीता उपचुनाव

Next Post

समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी – डॉ. रसिकेश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी – डॉ. रसिकेश

समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी - डॉ. रसिकेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.