डीसीएम और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत

संकल्प सवेरा,जौनपुर। मड़ियाहूं इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मड़ियाहूं-कठिरांव मार्ग पर राजापुर नंबर 3 गांव के पास हुई, जहां डीसीएम और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव निवासी देवमणि यादव (55) अपने रिश्तेदार शनि यादव (25) के साथ हरिहरपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे राजापुर नंबर 3 गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज गति में आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया है















