पहले से ही विवाद करने के मूड में था परिवार
तीन तलवार एक कुल्हाड़ी समेत नौ हथियार था घर मे

संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर जौनपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में ताईकांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की पट्टीदारों ने जमीनी विवाद के चलते तलवार से गला काटकर हत्या कर दी थी पुलिस ने इस मामले में घटना में शामिल लालता यादव को गिरफ्तार कर लिया था जबकि घटना में शामिल अन्य लोग भागने में सफल हो गए थे
पुलिस ने लालता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार के अलावा शेखवलिया गांव के मोड़ के पास से बोरे में रखी दो और तलवार , एक कुल्हाड़ी , दो बाकी दो चापड़ और हसिया बरामद किया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के अनुसार कई सालों से चल रहे जमीनी विवाद में हत्यारोपियों का पक्ष लड़ाई के मूड में था काफी संख्या में हथियार मिला है
पुलिस ने लालता को गुरुवार को चालान कर जेल भेजा












